Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाSaryu River Rises 95 cm Above Danger Mark Floods Threaten Villages in Barhaj

विशुनपुर देवार के आधा दर्जन टोले पानी से घिरे

बरहज,हिन्दुस्तान संवाद। जिले में सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही

विशुनपुर देवार के आधा दर्जन टोले पानी से घिरे
Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 10 Aug 2024 01:44 PM
हमें फॉलो करें

बरहज,हिन्दुस्तान संवाद। जिले में सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव ने तटवर्ती गॉवों के ग्रामीणों को मुश्किल में डाल दिया है। शनिवार को सरयू नदी खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर प्रवाहित हो रही है, जिससे बाढ़ की स्थिति गम्भीर होती जा रही है। नदी पार के आधा दर्जन गांव और टोले बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जिससे गांव में रहने लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है।

सरयू नदी में पिछले चौबीस घण्टे में 50 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। बरहज में थानाघाट पर बने मापक पर शनिवार को शाम पांच बजे सरयू 67.45 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से 95 सेंटीमीटर अधिक है। शुक्रवार को नदी 66.95 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। बढ़ते जलस्तर से बाढ़ को लेकर लोगों में भय है। कपरवार संगम तट और कटइलवां गांव के सामने नदी दबाव बना रही है। परसिया देवार-नुरूल्लाहपुर तटबन्ध पर नदी की लहरें तेजी बढ़ रही है।

नदी के जल स्तर बढ़ने से विशुनपुर देवार का स्कूलहिया, कतलहिया, महेंद्र टोला, पुरानी दलित बस्ती, चौहान आदि गांवों और टोले जल मग्न हो गए है। उधर राप्ती नदी का भी जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। पानी से मैरुण्ड भदिला प्रथम गांव में हालात गम्भीर होते जा रहे है।

नाव की व्‍यवस्‍था नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

विशुनपुर देवार के घिरे टोलों के लिए अभी तक नाव का इंतजाम नहीं किया गया है। गांव के अशोक यादव, ओम प्रकाश यादव, सुरेंद्र प्रसाद, रामसेवक, किशोर ने बताया कि छह टोले बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। नाव नहीं चलने से आवागमन में परेशानी हो रही है। सैकड़ों एकड़ फसलें पानी मे डूब गई है। नदी पार कर बरहज आने के लिए भी पर्याप्त नाव नहीं है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति पर नजर रखी जा रहीं है। भदिला प्रथम में छः मझोली नाव लगाई गई है। विशुनपुर देवार के लिए शीघ्र नावें मुहैया कराई जाएगी।

अंगद यादव, उपजिलाधिकारी बरहज

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें