Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाIndependence Day Celebrated with Patriotic Fervor in Barhaj Flag Hoisting and Cultural Programs at Various Institutions

देश भक्ति के रस से सराबोर रहे लोग, मनाया जश्न

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरहज क्षेत्र में देशभक्ति की भावना से सराबोर माहौल रहा। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा फहराया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और झांकियां...

देश भक्ति के रस से सराबोर रहे लोग, मनाया जश्न
Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 16 Aug 2024 09:00 PM
हमें फॉलो करें

बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा क्षेत्र देश भक्ति के रस में सराबोर रहा। सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज में तिरंगा झंडा फहराया गया। आकर्षक झांकी निकाली, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

तहसील कार्यालय पर उप जिलाधिकारी अंगद तांडव, नगर पालिका कार्यालय, शहीद स्मारक, बाबा राघव दास प्रतिमा तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में चेयरपर्सन श्वेता जायसवाल ने झंडा फहराया। नगर में तिरंगा यात्रा निकली, जिसमे ईओ निरुपमा गौतम, श्यामसुंदर जायसवाल, राम जोखन प्रसाद, मनोज गुप्ता,महेश यादव, सरवन कुमार, अनूप सहा मौजूद रहे।

श्रीचन्द्र जी लघु माध्यमिक विद्यालय में विधायक दीपक मिश्रा शाका, थाना भवन पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में प्राचार्य प्रो शंभू नाथ तिवारी श्री कृष्णा इंटर कॉलेज आश्रम में परमहंस आश्रम पीठाधीश्वर अंजनेय दास जी महाराज, पीएनबी पर पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, यूनियन बैंक पर श्रीप्रकाश पाल, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य बिंदेश्वर गिरी विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान में प्रबंधक वीरेंद्र त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पर अधीक्षक डॉ अजय पाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भलुआनी पर अधीक्षक डॉ एके पांडेय, बरहज डायग्नोस्टिक सेंटर पर डॉ केपी सिंह, श्री कृष्णा अकादमी पर प्रधानाचार्य आनंद यादव, न्यू जेनिथ सेंट्रल स्कूल पर प्रधानाचार्य फयानाथ यादव, एचपी जीडी चिल्ड्रन स्कूल में प्रबंधक विजय कुमार जायसवाल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार, प्राथमिक विद्यालय बेलदार पर ग्राम प्रधान सत्य सिंह सहकारी विक्रय समिति बरहज पर अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, क्रय विक्रय समिति करूअना पर अध्यक्ष राम सकल पाल, साधन सहकारी समिति अमाव पर प्रेमचंद मिश्रा दुर्गावती देवी शिक्षण संस्थान खुदीया में भाजपा नेता अंगद तिवारी, प्राथमिक विद्यालय बैरिया तिवारी पर ग्राम प्रधान विनोद यादव, प्राथमिक विद्यालय खुड़िया मिश्र में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलराम भगत ने ध्वजारोहण किया।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें