प्रधान ने ससुर पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
Deoria News - तरकुलवा थाना क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान ने अपने ससुर पर दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने...

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ग्राम प्रधान ने अपने ससुर पर दुष्कर्म व मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर पर कार्रवाई की है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ग्राम प्रधान है। उसने अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि उसके ससुर का नियत ठीक नही है। वह अपने बेटे से पीड़िता का निकाह कराकर उसे प्रधानी का चुनाव लड़वाया और ग्राम प्रधान बना दिया। प्रधान बनने के बाद उसका ससुर उसे जब भी अकेला पाता था तो उसके साथ अश्लील हरकत करता था।
19 दिसंबर 2024 की सुबह ग्र्राम प्रधान को घर में अकेला देख कर उसका ससुर कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह ग्राम प्रधान की पिटाई करने के साथ ही उसके पहने हुए कपड़ों को भी फाड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, लेकिन कार्रवाई नही की। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर के विरूद्ध मारपीट व दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी ससुर के विरूद्ध दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।