Body Found Under Bridge in Rampur Karkhana Deoria - Worker Identified पुलिया से नीचे गिरकर भट्ठा मजदूर की मौत, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBody Found Under Bridge in Rampur Karkhana Deoria - Worker Identified

पुलिया से नीचे गिरकर भट्ठा मजदूर की मौत

Deoria News - देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे झाड़ी में एक शव मिला है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक के रूप में हुई, जो ईंट भट्ठा मजदूर था। बुधवार शाम को मजदूरी लेकर घर लौटते समय उसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 15 May 2025 10:16 AM
share Share
Follow Us on
पुलिया से नीचे गिरकर भट्ठा मजदूर की मौत

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पुलिया के नीचे झाड़ी में शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रायबरेली जिले के थाना लालगंज स्थित आहार निवासी अशोक (40) वर्ष पुत्र जागेश्वर ईंट भट्ठा मजदूर था। वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरईपुर लाला भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह अपनी मजदूरी लेकर घर के लिए निकला था।

गुरुवार की सुबह उसका शव खांडे छापर पुल से नीचे गिरा पाया गया। चोट आने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।