Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाbjp workers reached rampur karkhana during smadhan divas dharna protest in deoria

समाधान दिवस के दौरान थाने पहुंचे भाजपाई, वसूली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे 

देवरिया के रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष पर पिटाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों शनिवार को थाने में धरना दिया। धरने की सूचना पर पहुंची सीओ ने लोगों से वार्ता कर धरना समाप्त कराया। धरने में ग्रामीणों के साथ...

Ajay Singh हिन्‍दुस्‍तान टीम , देवरिया Sat, 15 Feb 2020 09:08 AM
share Share

देवरिया के रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष पर पिटाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों शनिवार को थाने में धरना दिया। धरने की सूचना पर पहुंची सीओ ने लोगों से वार्ता कर धरना समाप्त कराया। धरने में ग्रामीणों के साथ पार्टी के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल थे। हालांकि मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि इस धरने का पार्टी से कोई लेना- देना नहीं है।

महीने का तीसरा शनिवार होने के चलते रामपुर कारखाना थाने पर समाधान दिवस चल रहा था। इसी दौरान कस्बा निवासी कमलेश मद्धेशिया, बीजेपी के पूर्व जिला मंत्री अजीत सिंह, भगवान मद्धेशिया, दुर्गेश कुशवाहा, अशोक गुप्ता और श्रीकृष्ण सिंह समेत दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह पर आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता पूर्वक बात करने, खुलेआम अवैध वसूली करने, अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। थानेदार ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने सक्षम अधिकारी के आने के बाद ही वार्ता करने की बात कही। 

करीब एक घंटे बाद सीओ सदर निष्ठा उपाध्याय समाधान दिवस में पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को वार्ता के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंप कर धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। थानेदार ने कहा कि शुक्रवार की शाम पांडेय चक चौराहे पर कुछ लोग खुलेआम शराब पी रहे थे। जिन्हें डांट फटकार लगाकर हटाया गया था। इसी बात को लेकर ग्रामीण थाने पर आए थे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें