Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाBJP Organizes Tricolor Yatra in Barhaj and Bhalauni to Celebrate Patriotism

तिरंगा यात्रा: देशभक्ति के रंग में रंगा इलाका

बरहज/भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा ने मंगलवार को बरहज नगर और भलुअनी के सोनाड़ी से

तिरंगा यात्रा: देशभक्ति के रंग में रंगा इलाका
Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 13 Aug 2024 01:43 PM
हमें फॉलो करें

बरहज/भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा ने मंगलवार को बरहज नगर और भलुअनी के सोनाड़ी से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में लहराते झंडे और देशभक्ति गीतों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया।

बरहज आश्रम स्थित अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के समाधि स्थल से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास जी महाराज एवं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि एवं प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा निकली।यात्रा आश्रम परिसर से निकलकर रेलवे तिराहा, नपा गेट, मुख्य चौक होते हुए पैना रोड शहीद स्मारक पहुंचा।

युवा और छात्र हाथों में तिरंगा झंडा लिए चल रहे थे। प्रो शंभू नाथ तिवारी, डॉ सूरज प्रकाश गुप्त, डॉ अमरेश त्रिपाठी, प्रेम शंकर पाठक, श्यामसुंदर जायसवाल, प्रमोद मिश्र, अंगद तिवारी, रामधनी गोड, कुश भगत, नगर अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रिंकू, सचिन सिंह काशिपति शुक्ला, रामनिवास उपाध्याय आदि शामिल रहे।

सोनाड़ी गांव निवासी शहीद राजकुमार सिंह के दरवाजे से तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा को क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा शाका, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राजेश मिश्र ने यात्रा को रवाना किया यात्रा सोनारी से शहीद चौक जरार होते हुए भलुअनी पहुंची। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रणव दुबे, अनुपम मिश्र, राकेश सिंह, जितेंद्र सागर, विनोद सिंह,जितेंद्र तिवारी, दिनेश गुप्त, शौर्य सिंह, धनवंत सिंह, श्याम नारायण मिश्र प्रशांत मिश्र, अष्टभुजा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें