Police Arrests Rapist in Manikpur Victim s Brave Report किशोरी से दुष्कर्म में नामजद आरोपित को पुलिस ने दबोचा, Chitrakoot Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsPolice Arrests Rapist in Manikpur Victim s Brave Report

किशोरी से दुष्कर्म में नामजद आरोपित को पुलिस ने दबोचा

Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित को

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटSun, 11 May 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी से दुष्कर्म में नामजद आरोपित को पुलिस ने दबोचा

चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित को दबोच लिया है। अपराध निरीक्षक मानिकपुर विनय विक्रम सिंह ने बताया कि एक गांव की रहने वाली किशोरी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया कि समरनाथ यादव व छोटू कोल ने उसके साथ छेड़खानी की। जबकि भगवानदीन कोल उर्फ राज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपित भगवानदीन उर्फ राज कुमार कोल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।