Jagadguru Swami Rambhadracharaya Awarded 58th Jnanpith Award by President Droupadi Murmu जगद्गुरु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने से झूमी धर्मनगरी, Chitrakoot Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsJagadguru Swami Rambhadracharaya Awarded 58th Jnanpith Award by President Droupadi Murmu

जगद्गुरु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने से झूमी धर्मनगरी

Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटSat, 17 May 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
जगद्गुरु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने से झूमी धर्मनगरी

चित्रकूट। संवाददाता तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को 58 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनको यह सम्मान दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया है। जगद्गुरु ने राष्ट्रपति के कर कमलों से मिले ज्ञानपीठ पुरस्कार को कृतज्ञता पूर्वक मस्तक पर धारण किया। इस दौरान तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्रदास भी मौजूद रहे। जगद्गुरु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने के बाद भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट खुशी से झूम उठी। जगद्गुरु ने दिव्यांगों के लिए विश्व का इकलौता दिव्यांग विश्वविद्यालय स्थापित किया है। जिसके वह आजीवन कुलाधिपति भी है।

मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को बधाई दी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को बधाई दी। कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य संत, पद्मविभूषित जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य को संस्कृत भाषा व साहित्य के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनकी कालजयी रचना संसार वैश्विक साहित्य जगत के लिए अमूल्य धरोहर है। जगद्गुरु का सम्मान संत परंपरा, भारत की साहित्यिक विरासत एवं राष्ट्रधर्म का सम्मान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।