Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़चंदौलीRice Mills Seized and Auctioned Due to Revenue Defaults in Sakaldiha

कुर्क की गई राइस मिल होगी नीलाम

सकलडीहा के तेनुवट गांव में रचना राइस मिल को राजस्व बकाया न चुकाने पर कुर्क कर लिया गया है। लक्ष्मी राइस मिल की नीलामी 13 अक्टूबर को होगी। क्षेत्र में प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों...

कुर्क की गई राइस मिल होगी नीलाम
Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीWed, 18 Sep 2024 07:25 PM
हमें फॉलो करें

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तेनुवट गांव स्थित रचना राइस मिल को कुर्क कर लिया गया है। तहसील प्रशासन ने यह कार्रवाई राजस्व बकाया जमा न करने पर किया है। वही खडेहरा में स्थित लक्ष्मी राइस मिल को बकाया जमा न करने पर आगामी 13 अक्टूबर को नीलाम किया जायेगा। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। क्षेत्र के रचना राइस मिल पर 43 लाख 88 हजार 819 रुपये राजस्व का बकाया होने पर नोटिस जारी की गई थी। जिसका जवाब न देने पर वारंट जारी हुआ था। लेकिन बकाएदार पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। इसपर तहसील प्रशासन ने जमीन को उत्तर प्रदेश सरकार के पक्ष में कुर्क कर लिया। वही खड़ेहरा में लक्ष्मी एग्रो इंड्रस्टीज को 45 लाख 83 हजार 542 रुपये राजस्व का नहीं चुकाने पर कुर्क किया गया था। जिसे आगामी 11 अक्टूबर को नीलाम किया जाएगा। तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एक राइस मिल को कुर्क किया गया है। जबकि एक को नीलाम करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस दौरान अमीन हरेंद्र प्रताप सिंह, नायब यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें