Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़चंदौलीRenowned Lawyer Randhir Singh Dies After Road Accident in Chandauli

जिंदगी और मौत से जूझ रहे अधिवक्ता ने तोड़ा दम

सड़क हादसे में पूर्व सिविल बार अध्यक्ष हुए थे घायल सड़क हादसे में पूर्व सिविल बार अध्यक्ष हुए थे घायल सड़क हादसे में पूर्व सिविल बार अध्यक्ष हुए थे घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीTue, 17 Sep 2024 08:15 PM
share Share

चंदौली। संवादददाता

सड़क हादसे में घायल सदर कचहरी के पूर्व सिविल बार अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह की बीएचयू में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त हो गया।

सकलडीहा के दुर्गापुर निवासी अधिवक्त एवं सदर कचहरी के पूर्व सिविल बार अध्यक्ष रणधीर सिंह 55 वर्ष अपने चचरे भाई अभय राज सिंह के साथ बीते शनिवार को पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच मुख्यालय स्थित अटल सेतु ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर हो गया था। घटना ने अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझ रहे अधिवक्ता ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सदर कचहरी के अधिवक्ताओं में शाक की लहर दौड़ गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें