Police Officer Dies After Being Run Over by Animal Traffickers in Jaunpur शहीद पुलिसकर्मी दुर्गेश सिंह के गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsPolice Officer Dies After Being Run Over by Animal Traffickers in Jaunpur

शहीद पुलिसकर्मी दुर्गेश सिंह के गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा

Chandauli News - जनप्रतिनिधियों से लेकर शुभचिंतकों का शोक संवेदना प्रकट करने वालों का लगा रहा तांताजनप्रतिनिधियों से लेकर शुभचिंतकों का शोक संवेदना प्रकट करने वालों का

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीTue, 20 May 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
शहीद पुलिसकर्मी दुर्गेश सिंह के गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के चंदवक थाने में तैनात 35 वर्षीय पुलिस जवान दुर्गेश सिंह के उपर शनिवार की देर रात पशु तस्करों ने पिकअप से रौंदते हुए फरार हो गये थे। जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को दूसरे दिन में भी गांव में मातम पसरा रहा। सुबह से ही ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और शुभ चिंतकों का तांता लगा रहा। बड़ा भाई के घर पहुंचते ही परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। उकनी बीरम राय गांव के दीनानाथ के दो पुत्र राजीव रंजन सिंह और दुर्गेश सिंह और चार पुत्री है।

राजीव रंजन एयरफोर्स में जोधपुर में तैनात है। दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाने में तैनात था। शनिवार की देर रात पशु तस्करों के आने की सूचना पर पुलिस नाकेबंदी करके जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच पिकअप लदी पशुतस्करों ने पुलिस को देखते हुए स्पीड बढ़ा लिया। पुलिस जवान दुर्गेश सिंह को रौंदते हुए भाग निकले। जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रविवार को दोपहर में शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात करीब दस बजे बड़ा भाई राजीव रंजन सिंह बलुआ घाट पहुंचते ही परिजनों के आंखों के आंसू रूक नहीं रहे थे। सोमवार को सुबह से ही शुभचिंतकों सहित जनप्रतनिधियों का शोक संवेदना प्रकट करने के लिये तांता लगा रहा। परिवार के रोते बिलखते देख लोग भावुक हो जा रहे थे । परिवार में दूसरे दिन भी चुल्हे नहीं जले। परिवार के लोग दुर्गेश सिंह को भुला नहीं पा रहे है। पत्नी प्रियंका सिंह, माता उर्मिला सिंह बेटी नब्या और दिव्या सिंह सहित बहनों का रोते रोते बुरा हाल है। इस मौके पर डा. संत त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार सिंह, अमित सिंह, प्रधानसंघ अध्यक्ष राजेश सिंह, नीरज सिंह बाला, धीरज सिंह, अमित सिंह, पिंटू पाल सहित अन्य शुभचिंतक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पति की मौत से दो दिनों से बेसुध है शिक्षिका पत्नी उकनीबीरम राय गांव के दीनानाथ सिंह के दोनों बेटे सरल और मृदुभाषी है। गांव के हर लोग दोनों भाईयों का तारीफ करने से नहीं चुकते। जिसमें दुर्गेश सिंह बचपन से ही देश की सेवा के प्रति समर्पित रहता था। प्राथमिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल धरहरा और उसके बाद हाईस्कूल शहीद गांव से पढ़ने के बाद इंटर की पढ़ाई सकलडीहा इंटर कॉलेज से किया। पति की अचानक दर्दनाक मौत को परिजन सहित पत्नी भुला नहीं पा रहे है। दो दिनों से मृतक सिपाही की पत्नी बेसुध पड़ी है। मां की हालत देख दोनों बेटियों के आंखों से आंसू रूक नही रहे है। पत्नी जौनपुर के खुज्जी में शिक्षिका है। परिवार के लोग शिक्षिका का स्थानांतरण जिले में कराना चाहते है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।