Bareilly Bar Association Restores Membership of Former Vice President Dharmveer Gupta पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता की सदस्यता बहाल, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBareilly Bar Association Restores Membership of Former Vice President Dharmveer Gupta

पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता की सदस्यता बहाल

Bareily News - बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता की सदस्यता बहाल कर दी गई है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अनुशासन समिति ने 15 अप्रैल 2023 को सदस्यता बहाली का आदेश जारी किया। उन्हें 17 जून...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 20 May 2025 05:20 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता की सदस्यता बहाल

बरेली, विधि संवाददाता। बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता की सदस्यता बहाल हो गई। उप्र बार काउन्सिल की अनुशासन समिति ने धर्मवीर गुप्ता की सदस्यता बहाली का आदेश 15 अप्रैल 2023 को जारी किये थे। आदेश के दो वर्ष एक माह बाद धर्मवीर गुप्ता फिर से बरेली बार के सदस्य बने हैं। धर्मवीर गुप्ता बरेली बार में कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए थे। बार सचिव का चुनाव लड़ने के दौरान बार सचिव से हुए विवाद के बाद तत्कालीन बार अध्यक्ष ने 17 जून 2022 को धर्मवीर गुप्ता को बरेली बार की सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।

इसी दौरान हापुड़ कांड के आंदोलन के बयान के बाद उप्र बार काउन्सिल ने बरेली बार के तत्कालीन अध्यक्ष के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर उन्हें डिबार कर दिया। अनुशासनात्मक कार्यवाही की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार और कोषाध्यक्ष जयपाल कश्यप, धर्मवीर गुप्ता समेत तमाम अधिवक्ताओं ने शपथपत्र देकर बरेली बार की विसंगतियों को उजागर किया था। उप्र बार काउंसिल की अनुशासन समिति के इस आदेश के मुताबिक सुनवाई के दौरान पूर्व अध्यक्ष ने अपने लिखित जबाब में अपने स्वयं के आचरण की माफी मांगी तब उनका डिबार आदेश स्थगित किया गया। बरेली बार के अध्यक्ष मनोज हरित ने धर्मवीर गुप्ता की सदस्यता बहाल कर दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।