Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़चंदौलीCongress Seva Dal Training Camp Highlights Unity Critiques BJP Government

देश और समाज को जोड़ने का काम करता है सेवादल : अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किया विचार देश और समाज को जोड़ने का काम सेवादल : अजय राय देश और समाज को जोड़ने का काम सेवादल : अजय

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीTue, 17 Sep 2024 08:16 PM
share Share

चंदौली। संवाददाता

कांग्रेस सेवादल के प्रदेशिक प्रशिक्षिण शिविर के चौथे दिन मंगलवार को मुख्यालय स्थित एक वाटिका में वंदेमातरम् व ध्वजारोहण के साथ शुभारम्भ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विशिष्ट अतिथि सांसद इमरान मसूद, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व फ्रंटल प्रभारी विश्वविजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश और समाज को जोड़ने व भाई चारा कायम करने का काम सेवादल करेगा। कहा हर जिला, शहर व प्रदेश कमेटी को भी सेवादल का प्रशिक्षण लेना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हो रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अयोध्या में राम मंदिर की छत टपक रही है। राम पथ धंस गया है। अयोध्या में दलित बेटी के साथ बलात्कार हुआ। पूरा अमला भाजपा नेता के बेटे को बचाने में लगा हुआ है। कहा कि केंद्रीय मंत्री बिट्टू व महाराष्ट्र का विधायक संजय गायकवाड़ से राहुल गांधी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी कराई जा रही है। कहा बुल्डोजर न्याय की पहली गोष्ठी गोरखपुर से ही करके योगी आदित्यनाथ को चुनौती देगें। विशिष्ट अतिथि सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सेवादल का अर्थ आइडियोलॉजी का प्रचार प्रसार है। हमारी यह रीढ कमजोर हो गई थी जो नेहरू, गांधी व कलाम के समय में प्रभात फेरी से लेकर घर-घर में जाना व विचार धारा का प्रचार-प्रसार का काम करती थी। इसके लिए सेवादल को मजबूत करना होगा। इसके पूर्व डा. दिनबंधु तिवारी व प्रोफेसर अवधेश प्रधान का व्याख्यान हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, प्रोफेसर देवराज, सुमन, डा. शार्दुल चौबे, प्रोफेसर अवधेश सिंह, डा. प्रमोद कुमार पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सतीश बिंद, मधुराय, नारायणमूर्ति ओझा, आनंद शु. रामाधार जोसेफ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें