ट्रैक्टर से उतारीं ईंट,चालक ने लगाया लूट का आरोप
Bulandsehar News - खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर चौराहे पर अन्य जनपद से लाकर ईंट बेच रहे एक ट्रैक्टर चालक ने जरिया आलमपुर निवासी युवक पर जबरन ईंट उतरवाने व फोन छीन

थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर चौराहे पर अन्य जनपद से लाकर ईंट बेच रहे एक ट्रैक्टर चालक ने जरिया आलमपुर निवासी युवक पर जबरन ईंट उतरवाने व फोन छीनने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जनपद संभल के कुछ लोग क्षेत्र में ईंट बेचने का कारोबार करते हैं। बुधवार शाम संभल निवासी सलीम ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंट बेचने आया था। इसी दौरान जरिया निवासी दो युवकों से ईंट बेचने को लेकर विवाद हो गया। चालक का आरोप है कि विवाद में दोनों लोगों ने स्याना रोड पर एक बाग में ट्रैक्टर से ईंट जबरन उतरवा लीं। घटना की जानकारी चालक ने पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।