Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़BJP Yuva Morcha city president leader murdered after robbery in Mahoba case registered after uproar

यूपी में लूटपाट के बाद BJP नेता की हत्या, भाजपाइयों के हंगामे के बाद केस दर्ज

  • महोबा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार रात भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई। रिपोर्ट न लिखने पर भाजपाइयों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोश देख पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

Pawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, महोबाTue, 17 Sep 2024 02:02 PM
share Share

यूपी के महोबा में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई। सोने की चेन, अंगूठी, नगदी और मोबाइल गायब होने के बाद भी लूट की रिपोर्ट न लिखने पर भाजपाइयों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोश देख पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। वह युवा व्यापार मंडल के महामंत्री भी थे, कारोबारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद रखा।

ये घटना चरखारी के घुसियाना वार्ड का है। 25 साल के सचिन पाठक सोमवार रात बाइक से दोस्त को महोबा छोड़कर घर लौट रहे थे, देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। घर वालों ने फोन लगाया लेकिन उनके दोनों मोबाइल बंद थे। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। महोबा और चरखारी के बीच करहरा कलां के पास सचिन सड़क किनारे बेहोश पड़े मिले, पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। परिजन और पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े:पेंशन न होने के कारण जल समाधि ले रहा हूं...प्रयागराज में रिटायर्ड शिक्षक लापता

चेन-अंगूठी गायब देख परिजनों ने लूट के बाद कत्ल की आशंका जताई। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार किया तो भाजपाई धरने पर बैठ गए। विधायक ब्रजभूषण राजपूत भी पहुंच गए और एएसपी से मामले की जानकारी ली। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर भाई देवेंद्र की तहरीर पर लूट-हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी पलाश बंसल के मुताबिक खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें