भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
Bijnor News - बिजनौर में भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा नुमाइश ग्राउंड से शुरू होकर विकास भवन तक पहुंची। यात्रा में भाजपा नेता, पूर्व सैनिक,...
बिजनौर। भाजपा ने आपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को लेकर भारतीय सेना के सम्मान में बिजनौर में तिरंगा यात्रा आयोजित की। तिरंगा यात्रा नुमाइश ग्राउंड मैदान से शुरू होकर मुख्य चौराहे से होकर विकास भवन पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगे झंडे लेकर भारतीय सेना और भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। शनिवार को जिला भाजपा के तत्वावधान में नुमाइश ग्राउंड से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में शुभारंभ पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा व पूर्व एमएलसी अशोक कटारिया ने किया। तिरंगा यात्रा नुमाइश ग्राउंड से शुरू होकर जजी चौराहा, शास़्त्री चौराहा, सिविल लाइन, नपा चौराहा, डाकखाना चौराहा, कचहरी रोड होते हुए विकास भवन पहुंच कर समाप्त हुई।
रैली में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक लीग, स्कूली बच्चे, व्यापारी व युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और भारतीय सेना की जय के नारे लगाते चल रहे थे। पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई है। जिसका पहलगाम नरसंहार के बाद हर भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहा था। भारतीय सेना ने दुश्मनों के घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दिया है और उनके ठिकानों को नष्ट किया है। तिरंगा यात्रा में सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा नेता मौसम चौधरी, पूर्व भाजपा विधायक कमलेश सैनी, दीपक गर्ग शेखर चौधरी सहित हजारों लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।