छुट्टा के नाम पर महिला को लगाया 25 हजार का चूना
Bhadoni News - छुट्टा के नाम पर महिला को लगाया 25 हजार का चूना क क क क कक क क क क क क कक

ज्ञानपुर, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के बहुता गांव निवासी महिला को ठगों ने 25 हजार रुपये का चूना लगा दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराया गया। उक्त गांव निवासी सूरज माली ने तहरीर में कहा कि उनकी मां शोभावती देवी अपने भाई एवं शिकायतकर्ता के मामा संकेत सैनी के साथ सुरियावां नगर के बैंक से रुपया निकालने गए थे। 25 हजार रुपया बैंक से निकाल कर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। उसी दौरान पहुंचे दो ठगों ने शादी पड़ने की बात कहते हुए छुट्टा पैसों की जरूरत की बात कहने लगे। कुछ दूर जाने पर एक मेडिकल स्टोर के पास आरोपितों ने सौ-सौ रुपये की गड्डी 25 हजार रुपये मांग लिया और एक कपड़े में लिपटे पैसों को देने की बात कही। उसके बाद वह लापता हो गए। कुछ दूर जाकर जब मां ने रुमाल को खोला तो उसमें कागज का टुकड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।