सिंदूरदान से पहले मंडप से दुल्हन को ले उड़ा गया भाई, शादी में आया फिल्मी ट्विस्ट, बैरंग लौटी बारात
वाराणसी में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन सिंदूरदान के पहले अपने भाई के साथ वर पक्ष के दिए हुए गहने लेकर लापता हो गई। दरअसल दुल्हन को शादी पसंद नहीं थी। परिवार और रिश्तेदारों के दबाव में आकर उसने विवाह के लिए हामी भरी थी।

यूपी के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन मंडप से सिंदूरदान के पहले अपने भाई के साथ गहने लेकर लापता हो गई। दरअसल दुल्हन को शादी पसंद नहीं थी। परिवार और रिश्तेदारों के दबाव में आकर उसने विवाह के लिए हामी भरी थी। हालांकि दुल्हन वापस लौट आई लेकिन शादी टूट गई। फिल्मी स्टाइल घटित ये घटना सुर्खियों में बना हुआ है।
भदोही के औराई थाना क्षेत्र से बरात बड़ागांव क्षेत्र के एक गांव में आई थी। धूमधाम से द्वारपूजा हुआ। नास्ते के बाद खाना-पीना भी हुआ। शादी की रस्मों की तैयारियां चल रही थीं। सिंदूरदान की बारी आई। लेकिन इससे पहले भाई आ गया और दुल्हन का हाथ पकड़कर घर में ले गया। लोगों ने सोचा कि किसी रस्म के लिए दुल्हन घर में गई होगी। थोड़ी देर बाद परिजन अंदर गए तो भाई-बहन नहीं थे। दोनों के मोबाइल भी बंद थे। जिसके बाद वधू और वर पक्ष में विवाद हो गया।
शुक्रवार को दिनभर दोनों पक्षों में पंचायत चली। हालांकि दे शाम को दुल्हन घर लौट आई और वर पक्ष के दिए गहने लौटा दिए। जिसके बाद लड़के वालों ने तहरीर वापस ले ली। लेकिन शादी टूट गई। वहीं, ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।
चल रही थी द्वारपूजा की तैयारी, आ धमका दुल्हन का प्रेमी
उधर, बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में द्वारपूजा की तैयारी के दौरान रंग में भंग पड़ गया। द्वारपूजा में एक युवक दूल्हे से मिलकर दुल्हन को अपनी प्रेमिका होने का दावा करने लगा। युवक ने मोबाइल के कुछ फोटोज भी दिखाएं। इसके बाद दुल्हा शादी से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी हल नहीं निकल सकी। लिहाजा बरात बिन सात फेरों के वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है, युवक का शान्तिभंग में चालान कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।