12-Year-Old Girl Molested at Wedding by Local Youths - Police Report Filed शादी समारोह में बच्ची से छेड़छाड़, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily News12-Year-Old Girl Molested at Wedding by Local Youths - Police Report Filed

शादी समारोह में बच्ची से छेड़छाड़

Bareily News - बरेली में एक शादी समारोह में 12 वर्षीय बच्ची से गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। परिजनों ने थाना कैंट में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 18 May 2025 09:40 PM
share Share
Follow Us on
शादी समारोह में बच्ची से छेड़छाड़

शादी समारोह में बच्ची से छेड़छाड़ - गांव के ही दो युवकों ने की घटना -दोनों के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शादी समारोह में गई 12 वर्षीय बच्ची से गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। दोनों के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट क्षेत्र निवासी व्यक्ति का कहना है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनकी 12 वर्षीय पोती पड़ोस में शादी समारोह में गई थी। उसी दौरान गांव के ही विशाल, शेर सिंह और दो अन्य व्यक्तियों ने उनकी पोती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

पोती ने शोर मचाया तो उनकी पत्नी मौके पर पहुंच गईं। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। इसके बाद पोती ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो उन्होंने चारों के खिलाफ थाना कैंट में छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।