थारू जनजाति की संस्कृति व सामाजिक क्रियाकलापों को जाना
Balrampur News - तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तुलसीपुर की ओर से सामाजिक अनुभूति

तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तुलसीपुर की ओर से सामाजिक अनुभूति अभियान के तहत भारत-नेपाल सीमा से लगे थारू जनजातीय गांवों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान ग्राम सोनगढ़ा, मुतेहरा एवं अकलघरवा में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थारू जनजाति की पारंपरिक संस्कृति, पहनावा, भोजन, जीवन शैली, शिक्षा, कृषि तथा अन्य सामाजिक क्रियाकलापों को नजदीक से जाना। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पारंपरिक भोजन का आनंद लिया। साथ ही जनजातीय जीवन पर गहन चर्चा की। थारू समाज के प्रमिला, रामराज, शिवलाल, दशरथ, फूलमती, विश्राम आदि से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और जीवन शैली को समझने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व एबीवीपी अध्यक्ष विवेक गोयल ने किया। सहमंत्री यशराज, इकाई मंत्री अभय तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश की सक्रिय भूमिका रही। कार्यकर्ता में शिव कुमारी, दीपांजलि, रागिनी, निशा, सुमन, मंजू, अर्चना मौजूद रहे। अभाविप तुलसीपुर अध्यक्ष विवेक ने बताया कि सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत भारत नेपाल सीमा पर भारत के आखिरी गांव में कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर आदिवासियों से आत्मीय अनुभूति का अनुभव किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न समाजों के बीच आपसी समझ, सहयोग एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।