Notification Icon

मानसून से पहले की बारिश फसलों के लिये अमृत

मानसून आने से पहले हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं। ये बारिश मैंथा, गन्ना, मक्का एवं सब्जियों की फसल के लिये काफी लाभदायक साबित होगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 19 May 2021 10:23 PM
share Share

बदायूं/उझानी। हिन्दुस्तान संवाद

मानसून आने से पहले हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं। ये बारिश मैंथा, गन्ना, मक्का एवं सब्जियों की फसल के लिये काफी लाभदायक साबित होगी। किसान चार-पांच दिन बाद खेतों की जुताई कर खरीफ की फसलों की तैयारियां शुरू कर देंगे। धान की नर्सरी भी किसान समय रहते डाल देंगे। जिससे धान रोपाई का काम भी इस बार जल्द शुरू हो जायेगा।

बुधवार के लिये सात-आठ घंटे रुक-रुककर रिमझिम बारिश से खरीफ की फसलों की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। जहां खेतों की जुताई के काम को रफ्तार मिलेगी। वहीं सिंचाई मांग रही मैंथा, मक्का, गन्ना, अरबी के साथ अन्य सब्जियों की फसलों के लिये यह बारिश अमृत बनकर साबित होगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. यशपाल सिंह का कहना है कि बारिश के पानी में नाइट्रोजन की मात्रा होती है। जिससे फसलों को बारिश का पानी ज्यादा लाभदायक होता है। किसानों को कोई नुकसान नहीं है। फसलों के लिये सिंचाई की आवश्यकता थी, जो कि बारिश से पूरी हो गसी है। किसानों के समय की तो बचत हुयी, साथ ही डीजल पर आने वाला खर्च भी बच गया है। ज्यादा बारिश होने पर तरबूज व खरबूज की फसलों को नुकसान हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि यह बारिश मैंथा, गन्ना, मक्का की फसल के अलावा सब्जियों की फसल के लिये अमृत के समान साबित होगी। सब्जियों की फसल में अगर अधिक पानी भरा है तो निकाल दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें