Development Works Worth 1 25 Crore Launched in Salarpur by MLA Mahesh Chandra Gupta सवा करोड़ लागत के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDevelopment Works Worth 1 25 Crore Launched in Salarpur by MLA Mahesh Chandra Gupta

सवा करोड़ लागत के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

Badaun News - विकास खंड सालारपुर में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने 1.25 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बिना भेदभाव विकास कार्य किए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड योजना से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 12 May 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
सवा करोड़ लागत के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

विकास खंड सालारपुर में विधायक निधि व अन्य योजनाओं से कराए गए सवा करोड़ की लागत के विकास कार्यों को रविवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने जनता को समर्पित किया। गांव औरंगाबाद खालसा, पड़ौलिया, बनेई व कुनार में कराए गए सवा करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करते हुए विधायक ने कहा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में कराए जा रहें हैं। विकास कार्यों में धनराशि की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। सरकार की विकास परक योजनाओं का जनता का लगातार लाभ मिल रहा है। कहा, जबसे वह विधायक बने हैं, विकास कार्यों में विधानसभा का कोई गांव अछूता नही रहेगा।

विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड योजना से सैकड़ों गरीब अपना निःशुल्क इलाज करा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश लगातार विकास के नये आयाम लिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के रूप में उभर रहा है। इस मौके पर रामचरन पाल, नौरंगपाल, प्रधान रमेश, निरंजन, सूबेदार, नेत्रपाल, मनोज, जमशेद, मुनेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।