BJP Celebrates Operation Sindoor Success with Tiranga Yatra उसावां में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBJP Celebrates Operation Sindoor Success with Tiranga Yatra

उसावां में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Badaun News - सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत दातागंज ब्लाक प्रमुख और उसावां ब्लॉक प्रमुख पति ने हनुमान गढ़ी से की। यह यात्रा मुख्य बाजार, होली चौक से होते...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 20 May 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
उसावां में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह और उसावां ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश सिंह ने हनुमान गढ़ी से किया। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य बाजार,होली चौक से वार्ड नंबर नौ होते हुए ब्लॉक प्रांगण में शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि अत्येंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सिद्ध कर दिया है कि भारत की सुरक्षा अटूट है। पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता,ओम प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, संतोष गुप्ता, नारायण गुप्ता, विनोद गुप्ता, नन्हे सिंह चौहान, विकास गुप्ता, आनंद सिंह चौहान, यश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।