बाइक सवार युवक से चेन अंगूठी की लूट
Azamgarh News - आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में गढ़चौबे गांव के पास एक युवक को बदमाशों ने घायल कर उसकी सोने की चेन और अंगूठियां लूट लीं। युवक, जो अपने भतीजों के साथ सामान लेने जा रहा था, को चार बाइक सवारों ने रोका...

आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़चौबे गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार युवक को बदमाशो ने घायल कर चेन और अंगूठी लूट कर फरार हो गये। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के भटिनी गांव निवासी राजन की छोटी बहन को बेटा हुआ था। रात में वह अपने दो भतीजो के साथ बाइक से सामान लेने के लिए जा रहा था। गढ़चौबे गांव के सिवान में पहुंचा था। इस दौरान चार बाइक सवार छह लोगों ने उसे रोक दिया। फावड़े से मारने पीटने लगे। राजन के गले से सोने की चेन की दो अंगूठी निकलवा ली।
राजन के साथ बैठे दोनो युवक शोर मचाने लगे। इसके बाद गांव के लोग पहुंचे, बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। घायल को बिलरियागंज सीएचसी पहुचाया। डॉक्टर ने रेफर कर दिया। कप्तानगंज थाना की पुलिस जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।