जिले की दो बालिकाओं को नीट में सफलता
Azamgarh News - आजमगढ़ की दो बालिकाओं संस्कृति वर्मा और फरह दीबा ने नीट यूजी परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त की है। संस्कृति ने 720 में से 560 अंक प्राप्त किए हैं और आल इंडिया रैंक 8389 हासिल की है। फरह दीबा ने पहली...
आजमगढ़, संवाददाता। जिले की दो बालिकाओं को नीट यूजी परीक्षा 2025 में सफलता मिली है। इससे उनके परिजनों में खुशी है। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। शहर के पुरानी कोतवाली निवासी राजकुमार वर्मा की पुत्री संस्कृति वर्मा ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। संस्कृति वर्मा को 720 में 560 अंक मिले हैं। उसकी आल इंडिया रैंक 8389 है। उसने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। संस्कृति की पिता राजकुमार मेडिकल स्टोर संचालक हैं। माता गृहणी हैं। उसने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। सरायमीर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के खरेवा गांव की फरह दीबा पुत्री मोहम्मद साजिद ने नीट की परीक्षा में पहली बार में सफलता हासिल की है।
फरह दीबा ने 720 में 541 अंक प्राप्त किए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।