भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश परेशान : ओमप्रकाश राजभर
Azamgarh News - निजामाबाद में भागीदारी पार्टी ने रविवार को महात्मा संतराम की जयंती पर किसान महारैली का आयोजन किया। सुभासपा के नेता ओमप्रकाश राजभर ने संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की ताकत से सपा का सफाया होने जा...

निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के जूनियर हाई स्कूल परिसर में रविवार को भागीदारी पार्टी की ओर से महात्मा संतराम की जयंती पर किसान महारैली का आयोजन किया गया। किसान महारैली को सुभासपा के सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने संबोधित किया। उन्होंने कहाकि भागीदारी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश यादव बौखला गये हैं। इस बार पूर्वांचल में ही नही पूरे प्रदेश से सपा का सफाया होने जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब आजमगढ़ जिले का प्रजापति समाज एकजुट होने का संकल्प ले चुका है। वह अपना झंडा लेकर चलने को तैयार है। प्रेमचन्द प्रजापति का सपना साकार हो चुका है। अपने संबोधन में प्रेमचन्द प्रजापति ने कहाकि जो समाज अपने महापुरुषों के इतिहास को नहीं जानता, वह समाज तरक्की नहीं कर सकता है। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ओपी राजभर ने महात्मा संतराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने ब्लैक पॉटरी शिल्पी बैजनाथ प्रजापति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामबिहारी यादव ने कैबिनेट मंत्री को राहुल सांकृत्यायन की किताब 'बोल्गा से गंगा' भेंट की। इस अवसर पर विजय प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, शिवरतन प्रजापति, महेश प्रजापति, अशोक प्रजापति, रघुनाथ आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।