Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अयोध्याDistrict Magistrate Inspects Water Supply Under Jal Jeevan Mission in Ayodhya

पानी कनेक्शन से सम्बंधित शिकायतों की डीएम ने लिया जानकारी

अयोध्या के जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा के अहिरौली सलोनी और कुन्दना खुर्द में जल जीवन मिशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की सप्लाई और नल की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याTue, 10 Sep 2024 05:35 PM
share Share

अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा के अहिरौली सलोनी व कुन्दना खुर्द में स्वच्छ पेयजल मिशन के तहत जल जीवन मिशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजिकाओं के रख-रखाव, वैकल्पिक विकल्पों, सप्लाई आदि बिंदुओं पर जानकारी करते हुए ग्रामवासियों से भी वार्ता की। जिलाधिकारी ने पानी की सप्लाई निर्धारित समय सीमा पर करते हुए जिन-जिन स्थानों पर नल की टोटी टूटी व खराब है उनको शीघ्र सही करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने ग्राम पंचायत अहिरौली सलोनी में जल जीवन मिशन के तहत 370.32 लाख से निर्मित पानी की टंकी का भी निरीक्षण करते हुये ऑपरेटर से गांव में पानी के कनेक्शन तथा शिकायतों की जानकारी की गयी तथा सम्बंधित को प्रत्येक घर को जल जीवन मिशन से आच्छादित करने व शिकायतों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें