Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाTeenager Raped by Local Youth While Returning Home in Hasanpur

ताऊ के घर से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी धरा

हसनपुर में एक 14 वर्षीय किशोरी को ताऊ के घर से लौटते समय एक युवक ने जंगल में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और...

ताऊ के घर से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी धरा
Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 14 Sep 2024 12:35 PM
हमें फॉलो करें

हसनपुर। ताऊ के घर से लौट रही किशोरी से गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम अपने घर से कुछ दूरी पर ताऊ के घर गई थी। लौटने में उसे देर हो गई। देर शाम वह घर लौट रही थी कि रास्ते में गांव निवासी युवक ने उसे जंगल में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही। बताया कि शनिवार को आरोपी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें