Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाRoof Slab Falls on Sleeping Man During Rain Injures Him in Hasanpur

बरसात के दौरान छत की पटिया निकलकर गृह स्वामी पर गिरी, घायल

हसनपुर में बारिश के दौरान एक रात छत की पटिया गिरने से रामौतार नामक गृह स्वामी घायल हो गया। यह घटना रात को हुई जब वह सो रहा था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि उसके बच्चे दूसरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 14 Sep 2024 07:54 AM
share Share

हसनपुर। बरसात के दौरान शुक्रवार रात छत की पटिया निकल कर गृह स्वामी की चारपाई पर आ गिरी। जिससे गृह स्वामी घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव सूवरा निवासी रामौतार शुक्रवार रात घर में सो रहा था। आधी रात अचानक छत की पटिया टूटकर ठीक उसकी चारपाई पर गिर गई। रामौतार घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामौतार का कहना है कि गनीमत रही कि बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। अगर पटिया बच्चों के ऊपर गिर जाती तो अनहोनी हो सकती थी। तहसील प्रशासन को हादसे की सूचना दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें