Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाHeavy Rain Causes House and Livestock Shelter Collapses in Hasanpur Injuring Over 6

बारिश के दौरान मकान और पशुशाला गिरने से दंपति समेत छह घायल

हसनपुर में बारिश के दौरान मकान और पशुशाला गिरने से दंपती समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार ने जानकारी दी कि राजस्व टीम मौके पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 19 Sep 2024 07:10 AM
share Share

हसनपुर। बरसात के दौरान हसनपुर तहसील क्षेत्र में मकान व पशुशाला गिरने से दंपती समेत 6 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। राजस्व प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गांव गंगाचोली में गुरुवार तड़के 4:00 बजे मेघराज का मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर मेघराज व उसकी पत्नी विमलेश घायल हो गए। ढकिया खादर गांव में मकान गिरने से बंटी, पुरुषोत्तम व चंद्रवती घायल हो गए, बाइक, बर्तन व मशीन आदि सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए। उधर, सिमथला गांव में विजेंद्र की पशुशाला गिरने से कई पशु दबकर घायल हो गए। पिपलौती खुर्द में नफीस अहमद का मकान गिरने से मलबे में दबाकर सभी घरेलू सामान नष्ट हो गया। तहसीलदार मूसाराम ने बताया कि बरसात के चलते मकान व पशुशाला गिरने की सूचना मिली हैं। राजस्व टीम को मौके पर भेज कर जांच पड़ताल कराई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें