Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अलीगढ़Demand for Separate Reservation for Valmiki Community in Aligarh

वाल्मीकि समाज को अलग आरक्षण प्रदान किया जाए

वाल्मीकि समाज को अलग आरक्षण प्रदान किया जाए फोटो- अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि सेना के

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Wed, 18 Sep 2024 03:54 PM
share Share

वाल्मीकि समाज को अलग आरक्षण प्रदान किया जाए फोटो-

अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि सेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देते हुए वाल्मीकि समाज को अलग आरक्षण दिए जाने की मांग उठाई। महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति जनजाति वर्णिकरण का फैसला कर वंचितों को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिसका हम हृदय से स्वागत करते हैं। हम यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द यह लाभ देश व प्रदेश के राज्यों में वंचितों को मिले। जिससे वंचित समाज के लोगों को भी उनके अधिकार मिल सके। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक करोतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि राजेश राजे, नगर निगम सफाई मजदूर संघ के नेता सुनील कुमार टुंडा, महर्षि वाल्मीकि सेना प्रदेश मंत्री मेघसिंह वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें