आगरा के ध्यानार्थ...
Aligarh News - आगरा मंडल में खरीफ 2025 के लिए 626685 हैक्टेयर में फसलों की बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। धान की उत्पादकता का लक्ष्य 31.57 कुंतल प्रति हैक्टेयर है। मंडल में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। 25262 कृषकों...

आगरा के ध्यानार्थ.... आयुक्त, आगरा मंडल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल में खरीफ 2025 के लिए 626685 हैक्टेयर में फसलों की बुवाई का लक्ष्य रखा गया है, जो गत वर्ष से 42567 हैक्टेयर अधिक है। धान की उत्पादकता का लक्ष्य 31.57 कुंतल प्रति हैक्टेयर रखा गया है। मंडल में 46557.54 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 47317.72 कुंतल बीज उपलब्ध है। वर्तमान में आवश्यकता से अधिक उर्वरक उपलब्ध है। विगत वर्ष में 254 सोलर पंप स्थापित किए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ 2024 में 25262 कृषकों के स्वीकृत दावों के सापेक्ष 21.741 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 19 किश्तों में 3946.187 करोड़ की धनराशि 1509360 कृषकों को मिल चुकी है।
विगत वर्ष 331 एफपीओ का गठन किया गया जो मिलेट्स उत्पाद, सीड प्रोसेसिंग, बीज उत्पादन और डेयरी क्षेत्र में प्रारंभिक गतिविधियां कर रहे हैं। तीन बीज विधायन संयंत्र भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने आगरा मंडल की प्रमुख समस्याओं के बारे में कहा कि मंडल में मिलेट्स से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र न होने के कारण कृषकों को समुचित प्रशिक्षण दिया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। मैनपुरी में कृषि विज्ञान केंद्र अवशेष धनराशि मुक्त न होने के कारण अधूरा पड़ा है, जिससे प्रशिक्षण एवं शोध कार्य प्रभावित हो रहा है। मंडल में अक्टूबर माह में आलू की बुवाई होने के चलते रबी सीजन में आवंटित डीएपी की लगभग 70 प्रतिशत आपूर्ति सितंबर माह तक किया जाना जरूरी है। मथुरा जिले के 6 विकासखण्डों में खारे एवं तैलीय पानी की समस्या के कारण गहरे नलकूपों का निर्माण, मत्स्य पालकों को कृषि का दर्जा देते हुए विद्युत कनेक्शन दिए जाने, किसानों की मांग पर सोलर फेंसिंग लगाए जाने, फिरोजाबाद में शिमला मिर्च को फसल बीमा में अधिसूचित किए जाने एवं आलू उत्पादकों के हितार्थ, पुटैटो ग्रेडर मशीनरी को कृषि विभाग के फार्म मैकेनाइजेशन योजना में शामिल किए जाने का सुझाव दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।