Grand Parshuram Procession in Pinahat Faces Challenges Ahead of May 19 Event बोले आगरा: व्यवस्थाएं दुरुस्त हों तो बढ़ेगी परशुराम शोभायात्रा की रौनक , Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsGrand Parshuram Procession in Pinahat Faces Challenges Ahead of May 19 Event

बोले आगरा: व्यवस्थाएं दुरुस्त हों तो बढ़ेगी परशुराम शोभायात्रा की रौनक

Agra News - पिनाहट कस्बे में 19 मई को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति इस बार आकर्षक झांकियों के साथ तैयारी कर रही है, लेकिन शोभायात्रा मार्ग पर जर्जर विद्युत तार, अतिक्रमण और जाम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 17 May 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
बोले आगरा: व्यवस्थाएं दुरुस्त हों तो बढ़ेगी परशुराम शोभायात्रा की रौनक

पिनाहट कस्बे में परशुराम शोभायात्रा भव्यता और धूमधाम से निकाली जाती है। यही कारण है कि शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए तहसील बाह क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग यहां पहुंचते हैं। यहां शोभायात्रा 19 मई को निकाली जाएगी। इसके लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी दिन-रात एक किए हुए हैं। लेकिन शोभायात्रा मार्ग पर अभी बहुत अव्यवस्थाएं हैं। बिजली के जर्जर तार लटके हैं। इनसे हादसे हो सकते हैं। मार्ग में अतिक्रमण भी आयोजन समिति के लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इधर आयोजन के दौरान सुरक्षा की भी दरकार है। भगवान परशुराम शोभा यात्रा माता श्री चामण देवी मंदिर के प्रांगण से शुरू होगी।

कस्बा बाजार होते हुए चचिहा रोड स्थित समाधिया गार्डन पर पहुंचेगी। वहां शोभा यात्रा का समापन किया जायेगा है। शोभा यात्रा को इस बार भव्य रूप देने पर कार्य चल रहा है। आकर्षक झांकियां भी सम्मिलित होंगी। लेकिन दर्जन भर स्थानों पर जर्जर विद्युत तार लटक रहे हैं। विद्युत विभाग का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। आयोजन समिति के लोग बताते हैं कि परशुराम शोभा यात्रा के दौरान कई बार पूर्व में जर्जर तारों के चलते हादसे हो चुके है। फिर भी इनसे कोई सबक नहीं लिया गया। शोभा यात्रा निकाले जाने के दौरान लटक रहे जर्जर विद्युत तारों को झांकियों के ऊपर से हटाने के लिए एक युवक को लंबा सा लकड़ी का बांस लेकर साथ चलना पड़ता है। बोले आगरा संवाद के दौरान बताया गया कि पिनाहट कस्बे में परशुराम शोभा यात्रा पिछले 25 सालो से निरंतर भव्य व आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जा रही है। इस वर्ष भी कस्बे में 19 मई को दर्जन भर आकर्षक झांकियां के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग इस शोभायात्रा में जुटेंगे। बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परशुराम शोभायात्रा कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि दुकानदार फुटपाथ पर सामान रख लेते हैं। सड़को पर ठेल-ढकेल वाले रेहड़ी लगा लेते है। इसके चलते वाहन नहीं निकाल पाते हैं। शोभायात्रा निकलने में काफी दिक्कत होती है। इससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। शोभायात्रा को घंटो तक जगह-जगह रुकना पड़ता है। शोभायात्रा व झांकी जाम में फंस जाती है। बताया गया कि जिस मार्ग से शोभायात्रा निकलती है, वहां मध्य प्रदेश व राजस्थान की तरफ से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस-प्रशासन का नहीं मिलता सहयोग परशुराम शोभा यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील अरेला का कहना है कि कस्बे में दिन भर जाम लगा रहता है। इसके चलते शोभा यात्रा लेट हो जाती। शोभा यात्रा को घंटों मार्ग में रुकना पड़ता है। पुलिस-प्रशासन का भरपूर सहयोग नहीं मिल पाता है। शोभा यात्रा के दौरान भी ओवरलोड भारी-भरकम ट्रक व डम्पर गुजरते रहते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इनकी सुनो 1-परशुराम शोभायात्रा के दौरान मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति हो जाती है। दूर-दूर तक पुलिस नजर नहीं आती है। इसके चलते शोभा यात्रा को घंटों मार्ग में खड़ा रहना पड़ता है। काफी विलंब हो जाता है। -अनिल शर्मा 2-बड़ी संख्या में कस्बे के शोभायात्रा मार्ग पर जर्ज़र विद्युत तार लटक रहे हैं। शोभायात्रा के दौरान कई ऊंची आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। जर्जर विद्युत तारों के झांकियों से छू जाने के चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है। -रामाकांत शर्मा कोषाध्यक्ष 3-शोभायात्रा मार्ग पर दिन भर ओवरलोड डम्पर व ट्रक निकलते हैं। इसके चलते शोभा यात्रा बाधित हो जाती है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -राजीव विधौलिया 4-कस्बे में 22 मई को भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना के बाद चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। यह तहसील बाह में परशुराम जी की पहली प्रतिमा होगी। कस्बा पिनाहट में प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा स्थापित की जा रही है। -सूरज समाधिया 5-कस्बे में जिस मार्ग से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, वह सड़क बहुत जर्जर है। मार्ग में कई जगह गहरे गड्ढे हैं। इसके चलते शोभायात्रा में कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। -राम नरेश शर्मा 6-पिनाहट कस्बे में दुकानदार अपना सामान दुकान के बाहर सड़कों पर रख देते है। इससे शोभा यात्रा को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत अतिक्रमण को हटाए। -राजू तैंगुरिया 7-शोभायात्रा वाले मार्ग को ठेल-ढकेल वाले कब्जा लेते हैं। बीच सड़क पर ठेल खड़ी कर लेते है। इसके चलते शोभा यात्रा को निकालने में काफी कठिनाई होती है। जाम की स्थिति बनी जाती है। पुलिस मूक दर्शक रहती है। -महेश चंद्र शर्मा 8-कस्बे के नदगवां तिराहे से होकर शोभा यात्रा गुजरेगी। वहां पर ऑटो चालकों का आतंक है। वो बीच सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारियां भरते हैं। इनको हटाया जाए। -हर्ष कटारे 9-शोभा यात्रा मार्ग नदगवां तिराहे पर शराब के तीन-तीन ठेके हैं। ठेके के बाहर बड़ी संख्या में शराबी खुले में शराब पीते है। इसके चलते शोभायात्रा में व्यवधान उत्पन्न होता है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या महिलाएं व युवतियां भी भाग लेती हैं। -अजय उपाध्याय 10-कस्बे में पिछले 25 वर्षों से लगातार धूमधाम से बैंड बाजों व आकर्षक झांकियों के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार भी आयोजन आकर्षक व भव्य होगा। -जितेंद्र विधौलिया 11-पिनाहट में बन रहा परशुराम भगवान का विशाल मंदिर क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहेगा। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। - मोहित विधौलिया 12- लोक निर्माण विभाग को शोभायात्रा मार्ग पर जर्जर गड्ढों को भरवाना चाहिए। ताकि कि शोभायात्रा निकालने के दौरान कोई हादसा ना हो। लोगों को परेशानी भी नहीं होगी। -अनिल शर्मा 13- विद्युत विभाग के कर्मचारियों को शोभायात्रा मार्ग पर लटक रहे जर्ज़र तारों को सही करना चाहिए। ताकि शोभा यात्रा को निकालने में कोई दिक्कत ना हो। -नवीन पाराशर अध्यक्ष रामलीला कमेटी पिनाहट 14- सरकार को कस्बे के मुख्य चौराहे पर भगवान परशुराम जयंती की प्रतिमा लगानी चाहिए। चौराहे का नामकरण भी परशुराम जी के नाम पर रखा जाना चाहिए। -अजय कौशिक प्रधान 15-शोभा यात्रा वाले दिन पुलिस को ओवरलोड ट्रक, डम्पर व अन्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करना चाहिए। शोभा यात्रा गुजरने के बाद ही भारी ओवरलोड वाहनों को निकाला जाए। -संतोष बाबू शर्मा 16- नगर पंचायत कर्मी कस्बे में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को हटाकर साफ सफाई की व्यवस्था करें। शोभायात्रा मार्ग पर पानी का छिड़काव कराया जाए क्योंकि भीषण गर्मी पड़ रही है। -जगदीश बरुआ सुझाव 1. विद्युत विभाग अभियान चलाकर परशुराम शोभायात्रा मार्ग से लटके हुए तार हटाए। 2. पुलिस-प्रशासन शोभायात्रा गुजरने के दौरान डम्पर व अन्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करे। 3. परशुराम शोभायात्रा मार्ग से कूड़े के ढेर हटाने के लिए नगर पंचायत सफाई अभियान चलाए। 4. लोक निर्माण विभाग की ओर से शोभायात्रा मार्ग पर हो रहे गड्ढों पर मरम्मत कार्य कराया जाए। 5. शोभायात्रा गुजरने के दौरान मार्ग में पड़ने वाले शराब के ठेकों को पुलिस-प्रशासन बंद कराए। शिकायत 1. विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण परशुराम शोभायात्रा मार्ग पर जर्जर तार लटके हुए हैं। 2. शोभायात्रा गुजरने के दौरान डम्पर व अन्य भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है। हादसा हो सकता है। 3. शोभायात्रा मार्ग जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे झांकी गुजरने के दौरान काफी दिक्कत होगी। 4. पिनाहट में सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। इससे शोभायात्रा गुजरने में काफी दिक्कत होती है। 5. शोभायात्रा मार्ग में तीन शराब के ठेके हैं। वहां शराबी खड़े होकर काफी उत्पात मचाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।