Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराDr Bhimrao Ambedkar University Most PhD Opportunities in Chemistry Hindi and English

केमेस्ट्री और हिन्दी में होगा सबसे अधिक शोध

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान, हिन्दी और अंग्रेजी में सबसे अधिक पीएचडी शोध के मौके हैं। सत्र 2023-24 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। रसायन विज्ञान में 151, फिजिक्स में...

केमेस्ट्री और हिन्दी में होगा सबसे अधिक शोध
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 19 Aug 2024 04:00 PM
हमें फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में इस बार सबसे अधिक शोध की संभावना रसायन विज्ञान में होगी। इसके साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी में भी शोध के नए रास्ते खुलेंगे। इन तीन विषयों में ही विश्वविद्यालय में 400 से अधिक शोध होने की स्थित बन रही है। इसके साथ ही फिजिक्स में भी शोध के माध्यम से आने वाले सालों में कई नए जवाब मिल जाएंगे। बता दें कि विवि की ओर से सत्र 2023-24 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया करायी जा रही है। विवि 55 विषयों के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया करा रहा है। इस सत्र में विवि से सबसे अधिक शोध केमेस्ट्री और हिन्दी में होंगे। इसमें भी पीएचडी करने के सबसे अधिक मौके केमेस्ट्री वालों के लिए हैं। क्योंकि इसी विषय में सबसे अधिक सीटें हैं।

इंग्लिश, हिन्दी और फिजिक्स में भी सौ से अधिक सीटें हैं। यानि इन विषयों में पीएचडी की संभावना अधिक होगी। विवि की ओर से केमेस्ट्री विषय में 151 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा करायी गयी है। फिजिक्स में इस बार 115 शोधार्थी पीएचडी कर सकेंगे। वहीं, हिन्दी में 126 शोधार्थियों को पीएचडी करने का मौका मिलने का रास्ता खुला है। इसके साथ ही अंग्रेजी में 106 शोधर्थी अपने पसंद के टॉपिक पर शोध कर सकेंगे।

सैन्य विज्ञान में होंगे सबसे कम शोध

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अब सबसे कम शोध सैन्य विज्ञान होंगे। सत्र 2023-24 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में सिर्फ एक ही अभ्यर्थी सैन्य विज्ञान में शोध कर सकेगा। क्योंकि विवि के पास पीएचडी की सिर्फ एक सीट रिक्त है। विदेशी भाषा फ्रेंच में विवि दो अभ्यर्थियों को पीएचडी का मौका दे रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें