Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़accident on yamuna expressway 2 people including a woman from kanpur died one in critical condition

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा, कानपुर की रहने वाली महिला समेत 2 की मौत; एक की हालत गंभीर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मारी गई महिला और एक अन्‍य व्‍यक्ति के शव को मोर्चरी में भेज दिया। इसके साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्‍टर इलाज में जुटे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ।

Ajay Singh संवाददाता, मथुराMon, 28 April 2025 01:43 PM
share Share
Follow Us on
यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा, कानपुर की रहने वाली महिला समेत 2 की मौत; एक की हालत गंभीर

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक महिला समेत दो लोगों ने जान गंवा दी। जबकि एक अन्‍य की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा से आगरा की ओर जाते समय रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों और घायल की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मारी गई महिला और एक अन्‍य व्‍यक्ति के शव को मोर्चरी में भेज दिया। इसके साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्‍टर इलाज में जुटे हैं। प्रभारी निरीक्षक बलदेव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें:असली जैसे नकली नोटों के झांसे में आया व्‍यापारी, कागजों की गड्डी ले गंवाए 5 लाख

एक्सप्रेस वे पर आगरा की ओर जा रही बाइक को माइलस्टोन-44 के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे बाइक पर सवार महिला और एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्‍काल नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक नंबर के आधार पर मृतकों और घायल की शिनाख्त के प्रयास किए गए। काफी कोशिशों के बाद दोनों युवकों की तो पहचान हो गई। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। घायल युवक की पहचान कानपुर देहात के शिवली थाना अंतर्गत खकरा निवासी विशाल पाल पुत्र राकेश के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:दरोगा पुत्र को बीए पास कराने के चक्‍कर में साथी गया जेल, पुलिस अब उसके पीछे पड़ी

वहीं मृतक की पहचान कानपुर देहात के शिवली थाना अंतर्गत अरशदपुर निवासी विपिन राजपूत पुत्र रामजीवन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। हादसे में मारी गई महिला की शिनाख्‍त की कोशिशें की जा रही हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें