बिहार की नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी राज के 15 साल एक प्रेत छाया की तरह थे।
बिहार में जेडीयू और आरजेडी के बीच वीडियो वॉर छिड़ी है। जिसकी शुरूआत आरजेडी ने एक वीडियो से की थी, और दावा किया था कि नीतीश कुमार गिड़गिड़ा रहे थे। वहीं आज जेडीयू ने नीतीश कुमार का गुणगान करते हुए लालू यादव और तेजस्वी यादव के दो वीडियो जारी कर दिए। वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने तो तीन वीडियो जारी किए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2022 में महागठबंधन में वापसी के लिए लालू यादव के सामने गिड़गिड़ाए थे या नहीं, इस पर जेडीयू और आरजेडी में झगड़ा बढ़ गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि नीतीश ने सबके सामने गिड़गिड़ाकर माफी मांगी थी।
पटना में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की औपचारिक बैठक के बाद सोशल मीडिया पर नीतीश और लालू यादव की मुलाकात का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया गया है कि आरजेडी सुप्रीमो से मिलने गुरुवार को जेडीयू अध्यक्ष राबड़ी आवास गए थे।
पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में श्याम रजक ने जदयू का दामन थाम लिया। 2020 के विधानसभा चुनाव के समय श्याम रजक जेडीयू छोड़कर आरजेडी में चले गए थे। कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया था। वे फुलवारी शरीफ से चुनाव लड़ सकते हैं।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। वे हेल्थ चेकअप के लिए विदेश गए हैं, उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी हैं।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ शनिवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली से सिंगापुर जाएंगे।
प्रसाद यादव ने कहा कि आज सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और धन्यवाद। देश हमारा अब कभी भी गुलामी की स्थिति में नहीं आवे इसके लिए आज संकल्प लेते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए जान न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करते हैं।
झारखंड आरजेडी अध्यक्ष संजय सिंह यादव को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों राजद नेता आज राबड़ी आवास पहुंच गए। और आलाकमान से संजय यादव को तुरंत हटाने की मांग की। और कहा कि अगर उनके नेतृत्व में झारखंड चुनाव लड़ा गया तो एक भी सीट नहीं आएगी। राजद प्रदेश अध्यक्ष पर कई आरोप भी लगाए।