Hindi Newsखेल न्यूज़India Clinch Asian Champions Trophy For a fourth time after defeating Malaysia in the Final

ACT 2023 फाइनलः 11 मिनट के अंदर टीम इंडिया की दमदार वापसी, खिताब पर चौथी बार किया कब्जा

India vs Malaysia Asian Champions Trophy Final: भारत और मलेशिया के बीच शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला गया। भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की। भारत चौथी बार चैंपियन बना है।

Admin लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 12 Aug 2023 05:20 PM
share Share

भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने मलेशिया के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने मलेशिया को 4-3 से मात दी। भारत ने 11 मिनट के अंदर दमदार वापसी की और मैच अपने पक्ष में कर लिया। भारत के लिए जुगराज सिंह (नौवें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (45वें), गुरजंत सिंह (45वें) और आकाशदीप सिंह (56वें) गोल दागए। वहीं, मलेशिया की ओर से अबू कमाल अजराई (14वें), रहीम राजी (18वें), मोहम्मद अमीनुद्दीन (28वें) ने गोल किए।

भारत ने चौथी बार टूर्नमामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत सबसे ज्यादा बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जो तीन मर्तबा टूर्नामेंट में चैंपियन बनी। भारत ने साल 2011, 2016 और 2018 में  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत-पाकिस्तान 2018 में फाइनल रद्द होने के कारण संयुक्त विजेता घोषित किए गए थे।

मलेशिया के खिलाफ फाइनल में भारत ने पहला गोल दागा लेकिन उसके हरमनप्रीत ब्रिगेड पिछड़ गई। मलेशिया हाफ टाइम तक 3-1 से आगे थी लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारत ने पासा पलट दिया। हरमनप्रीत और गुरजंत सिंह ने तीसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में गोल जमाकर भारत की वापसी करवाई। 56वें मिनट में आकाशदीप सिंह का गोल भारत की जीत में अहम रहा।

मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर शुरुआती मिनटों की खींचातानी के बाद पहला गोल भारत ने नौंवे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर किया। कार्ति सेल्वम द्वारा अर्जित किये गए पेनल्टी कॉर्नर का उपयोग करने के लिए हरमनप्रीत फील्ड पर नहीं थे इसलिए जुगराज की जादुई ड्रैग फ्लिक ने भारत का खाता खोला। अजराई ने हालांकि पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले अज़ुआन हसन की मदद से मलेशिया के लिए स्कोर बराबर कर दिया। 

मैच के 16वें मिनट में गुरजंत सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया और मलेशिया ने भारतीय खेमे में 10 खिलाड़ियों का फायदा उठाकर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। शेलो सल्विेरियस पहली कोशिश में चूक गये लेकिन दूसरी कोशिश में उन्होंने रहीम को सटीक पास देकर मलेशिया को बढ़त की स्थिति में पहुंचाया। बढ़त मिलते ही मलेशियाई टीम का ध्यान डिफेंस पर केंद्रित हो गया। इस बीच, अमीनुद्दीन ने 28वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मलेशिया की बढ़त 3-1 कर दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें