Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Yellow alert issued for cold wave in 3 districts of Rajasthan, know the weather update till February 10

राजस्थान के 3 जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी, जानिए 10 फरवरी तक का मौसम अपडेट

  • राजस्थान के जयपुर और कोटा संभागों में बीते 24 घंटों के दौरान शीत लहर दर्ज की गई। वहीं कुछ इलाकों में आज भी शीत लहर चलने के आसार जताए गए हैं। जानिए मौसम से जुड़ी डिटेल।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुरThu, 6 Feb 2025 02:43 PM
share Share
Follow Us on
राजस्थान के 3 जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी, जानिए 10 फरवरी तक का मौसम अपडेट

राजस्थान के जयपुर और कोटा संभागों में बीते 24 घंटों के दौरान शीत लहर दर्ज की गई। हालांकि अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में 28.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मगर ठंडक के लिहाज से देखें तो फतेहपुर में अभी भी पारा जीरो के आस-पास बना हुआ है। यहां 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं कुछ इलाकों में आज शीत लहर चलने के आसार जताए गए हैं। आइए जानते हैं मौसम की ताजा डिटेल।

आज छह फरवरी को राजस्थान के तीन जिलों में शीत लहर चलने के आसार जताए गए हैं। इनमें पूर्वी राजस्थान का सीकर और पश्चिमी राजस्थान के चुरू और नागौर जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार यहां शीत लहर चलने का अनुमान है। इसलिए इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों के लिए किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसी तरह 7 फरवरी से 10 फरवरी तक के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान JEN भर्ती परीक्षा आज से, जानें क्या है ड्रेस कोड और नया नियम

बीते दो रोज़ से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी। इसके बाद अब वर्षा में राहत दिखाई पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि आज 6 फरवरी से आने वाली 12 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ये उम्मीद पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के दोनों हिस्सों के लिए जताई गई है। वहीं अगर राजधानी शहर जयपुर की बात करें तो आज आसमान साफ रहने की संभावना है। यहाँ अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान वाले इलाकों की बात करें तो बाड़मेर में 28.7 डिग्री, जालौर में 27.1, चित्तौड़गड़ में 26.6, डूंगरपुर में 26.5, दौसा में 26.3, जैसलमेर और जोधपुर सिटी में 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अगर कम तापमान वाले इलाकों की बात करें तो फतेहपुर में 2.8 डिग्री, सीकर में 3.5, माउंट आबू में 3.4, नागौर में 3.8, करौली में 4.4 और दौसा में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान विधानसभा बजट सत्र : सदन में आज जिले समाप्त होने पर होगी चर्चा
ये भी पढ़ें:राजस्थान में नए जिले खत्म करने पर कांग्रेस का हंगामा,15 मिनट स्थगित रही विधानसभा
अगला लेखऐप पर पढ़ें