Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Sariska Tiger Reserve Update News: Tigress ST-17 gave birth to 3 cubs in Sariska

Sariska Tiger Reserve: सरिस्का में बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को दिया जन्म, कुनबा पहुंचा 43

राजस्थान के अलवर जिला स्थित टाइगर रिजर्व सरिस्का में अब बाघिन एसटी-17 के साथ तीन नए शावक अकबरपुर रेंज में कैमरा ट्रैप में दिखाई दिए ।सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़ कर अब 43 का हो गया।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरTue, 11 June 2024 09:03 AM
share Share

राजस्थान के अलवर जिला स्थित टाइगर रिजर्व सरिस्का में अब बाघिन एसटी-17 के साथ तीन नए शावक अकबरपुर रेंज में कैमरा ट्रैप में दिखाई दिए हैं। सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़ कर अब 43 का हो गया है, सरिस्का में अब 11 मेल टाइगर, 14 फीमेल टाइगर और 18 शावक हैं। सरिस्का की अकबरपुर रेंज में बाघिन एसटी- 17 के साथ कैमरा ट्रैप में तीन नन्हे शावक दिखाई दिए हैं। सरिस्का में पिछले 4 महीने में 13 नए शावक मिले हैं. इससे पहले 13 मार्च को बाघिन एसटी-12 तीन शावकों के साथ नजर आई थी। 30 मई को बाघिन एसटी-22 के साथ 4 शावक कैमरा ट्रैप में दिखाई दिए थे। साथ ही बाघिन एसटी- 12 का एक और शावक कैमरा ट्रैप में दिखाई दिया। 29 मई को बाघिन एसटी- 27 के साथ दो शावक नजर आए थे। वहीं 11 जून को बाघिन एसटी-17 के साथ तीन और नए शावक दिखाई दिए हैं. यानी 13 दिनों में सरिस्का को 10 नए शावक मिले हैं. सरिस्का में लगातार दिख रहे नए शावकों पर वन्यजीव प्रेमियों ने खुशी जताई है।

नए शावकों के जन्म होने के बाद सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़कर 43 हो गया है। सरिस्का प्रशासन की ओर से बाघिन व उनके शवों को पर नजर रखी जा रही है। सरिस्का की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है, अभी बाघिन एसटी-17 अकबरपुर रेंज में मूवमेंट कर रही है।

 राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा ने सरिस्का में निरंतर बाघों का कुनबा बढ़ने पर खुशी जताई है। सरिस्का में बाघों की बेहतर मॉनिटरिंग के चलते बाघों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। नए शावक सरिस्का का भविष्य हैं। आगामी समय में सरिस्का टाइगर रिजर्व में युवा बाघों का राज होगा। इससे सरिस्का की ख्याति बढ़ने के साथ ही अलवर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकेंगे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें