Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Petrol pump operators will go on strike again in Rajasthan from October 1

राजस्थान में 1 अक्टूबर से फिर हड़ताल पर जाएंगे पेट्रोल पंप संचालक, सरकार ने नहीं मानी मांगे

जस्थान में पेट्रोल पंप संचालक 1 अक्टूबर से फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि 13 दिन हो गए है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरFri, 29 Sep 2023 08:01 AM
share Share

राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालक 1 अक्टूबर से फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ते हुए वैट पर सरकार ने 10 दिन में समाधान करने के लिए कहा था। 13 दिन बाद भी समाधान नहीं निकला है। इससे परेशान होकर 1 अक्टूबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 2 अक्टूबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।एसोसिएशन की ओर से वैट कम करने समेत अन्य मांगें की जा रही हैं। भाटी के मुताबिक वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की वैट की दर के कारण 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। 50 किलोलीटर से 100 किलोलीटर के बीच रोज बिक्री करने वाले 2000 पंप बंद होने के कगार पर हैं। भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है।

समस्या का समाधान नहीं निकलने का आरोप

राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि हमारे साथ 15 सितंबर को सचिवालय में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें हमारी पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट समेत कई मांगों पर 10 दिनों में समाधान की बात कही गई थी। बातचीत के 13 दिन बाद भी किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। सरकार के रवैये से परेशान होकर एसोसिएशन एक बार फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूर है।भाटी ने कहा कि डीलर्स गुरुवार से प्रत्येक जिले में ज्ञापन दे रहे हैं। साथ ही अब रात 8 से 10 बजे तक पंप की लाइट बंद कर बिक्री नहीं की जा रही। इस पर भी यदि राजस्थान सरकार सुनवाई नहीं करती है तो 1 अक्टूबर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी संज्ञान नहीं लिया जाता है तो 2 अक्टूबर से डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

सरकार ने किया था कमेटी का गठन 

वैट के लिए एक एम्पावर्ड कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें तीन सदस्य राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के और तीनों तेल कंपनियों की ओर से अपने प्रतिनिधियों सहित सारे फैक्ट और डिटेल्स उपलब्ध करवाएंगे। किसी भी रूप में 10 दिन से अधिक का समय नहीं लगेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया- जब सरकार 500 रुपए में गैस सिलेंडर के लिए केन्द्र सरकार पर निर्भर नहीं है। फिर पेट्रोल और डीजल के लिए केन्द्र सरकार पर निर्भर क्यों हो रही है। क्या पेट्रोल- डीजल आम आदमी की आवश्यकता नहीं है। 

270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं

वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की वैट की दर के कारण 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। 50 किलोलीटर से 100 किलोलीटर के बीच रोज बिक्री करने वाले 2000 पंप बंद होने के कगार पर हैं।भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 109.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपए प्रति लीटर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें