Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Holiday: Employees in Rajasthan will get plenty of holidays in August

Holiday: राजस्थान में कर्मचारियों को अगस्त में खूब मिलेंगी छुट्टियां, देखें लिस्ट

राजस्थान में अगस्त 2024 के महीने में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की मौज होने वाली है। इकतीस दिन के इस माह में तेरह दिन छुट्टियां रहेंगी। छुट्टियों, त्योहारों का महीना अगस्त गुरुवार से शुरू हो गया।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरThu, 1 Aug 2024 02:06 PM
share Share

राजस्थान में अगस्त 2024 के महीने में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की मौज होने वाली है। इकतीस दिन के इस माह में तेरह दिन छुट्टियां रहेंगी। अधिकतर सरकारी दफ्तर इस दौरान बंद रहेंगे। आमजन के काम अटकेंगे, वहीं निजी कर्मचारियों को इतनी छुट्टियां नहीं मिलेगी। उनको काम करने पड़ेगा। छुट्टियों और त्योहारों का महीना अगस्त गुरुवार से शुरू हो गया है।  सरकारी अधिकारियों ने छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए रेल टिकट व होटल भी ऑनलाइन बुक कर लिए हैं। इस माह में कई कम्पनियां टूर पैकेज भी दे रही है।

अगस्त 2024 में तीन मौके ऐसे भी आएंगे जब सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को लगातार तीन-तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है, दस अगस्त को शनिवार व ग्यारह को रविवार है। ऐसे में तीन दिन की छुट्टी एक साथ मिलेगी। इसके बाद पंद्रह अगस्त को ध्वजारोहण के बाद छुट्टी रहेगी, सौलह को छुट्टी लेने पर एक साथ चार दिन घूमने का प्लान बना सकते हैं। सत्रह अगस्त को शनिवार व अठारह अगस्त को रविवार की छुट्टी है। उन्नीस अगस्त को रक्षाबंधन पर सरकारी अवकाश रहेगा। ऐसे में एक साथ पांच दिन के ट्यूर का आनंद ले सकते हैं। इसके बाद चौबीस अगस्त को शनिवार , पच्चीस अगस्त को रविवार व 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। हालांकि शिक्षा विभाग के स्कूल शनिवार को खुलेंगे। अन्य दफ्तरों में खुद के गजट के अनुसार अवकाश मिलेंगे।

3 अगस्त - शनिवार। 4 अगस्त- रविवार। 9 अगस्त-विश्व आदिवासी दिवस। 10 अगस्त- दूसरा शनिवार।11 अगस्त -रविवार। 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस। 17 अगस्त -शनिवार। 18 अगस्त -रविवार। 19 अगस्त - रक्षाबंधन। 24 अगस्त -चौथा शनिवार। 25 अगस्त - रविवार 26 अगस्त -जन्माष्टमी। 31 अगस्त- शनिवार
विभागीय अवकाश विभाग के गजट से मिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें