Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Former OSD Lokesh Sharma again targeted former CM Ashok Gehlot

हार की जिम्मेदारी तो खुद लो, OSD रहे लोकेश शर्मा का अशोक गहलोत पर अटैक 

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने गहलोत पर निशाना साधा है। लोकेश शर्मा ने एक्स पर लिखा- बेशर्मी की हद है...!! मनमानी कर अपने निर्णय थोपे थे तो हार की जिम्मेदारी लो।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरSun, 12 May 2024 04:22 PM
share Share
Follow Us on
हार की जिम्मेदारी तो खुद लो, OSD रहे लोकेश शर्मा का अशोक गहलोत पर अटैक 

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने एक बार फिर गहलोत पर निशाना साधा है। लोकेश शर्मा ने एक्स पर लिखा- बेशर्मी की हद है...!!राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार पर खुद को क्लीन चिट देते हुए अशोक गहलोत जी ने BJP के झूठे प्रोपेगेंडा और इलेक्टोरल बॉन्ड को ज़िम्मेदार बता दिया..!!फिर कहां गया रोज गिनाए जाने वाला अनुभव। सरकारी खजाने को खाली कर चलाई गयी भारी भरकम योजनाएं। सारी जादूगरी, रणनीति, कथित कुशल प्रबंधन।25 सितम्बर को आलाकमान की अवमानना के बाद पूरी मनमानी के साथ एकतरफ़ा निर्णय लेते हुए सरकार रिपीट करने का दावा और पूरी तरह डिजाइन्ड खुद के चेहरे पर एकतरफ़ा कैम्पेन.. ???। खुद के चेहरे पर चुनाव लड़ा, फिर भी जिम्मेदार बीजेपी का झूठा प्रोपेगेंडा..??

मनमानी कर अपने निर्णय थोपे थे

लोकेश शर्मा ने आगे लिखा- मतलब पूरे सरकारी संसाधनों के जमकर दुरूपयोग के बाद भी झूठे प्रोपेगेंडा को झूठा साबित नहीं कर पाए?? फिर 40 साल से क्या ख़ाक राजनीति की प्रदेश में..??अपने आप को राजस्थान का गांधी, जननायक और जादूगर तक कहलवा लिया। फिर भी वही ढाक के तीन पात!! हमेशा की तरह मुख्यमंत्री रहते हुए हार का ठीकरा प्रोपेगेंडा के नाम। जबकि सब जानते हैं अपनी हठधर्मिता के चलते मनमानी नहीं की होती और तमाम फ़ीडबैक्स के मद्देनज़र चेहरे बदलते और समय पर सही फ़ैसले लेते तो आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती। प्रदेश अध्यक्ष को बेवकूफ़ और प्रभारी को मुख्यमंत्री निवास में डिनर का भूखा और राजनीति नहीं समझने वाला व्यक्ति बोलते हुए मनमानी कर अपने निर्णय थोपे थे तो हार की जिम्मेदारी तो खुद लो। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें