HMPV VIRUS: राजस्थान के बच्चे में मिला, अहमदाबाद में भर्ती, अलर्ट जारी
- चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस HMPV की राजस्थान के डूंगरपुर में दो महीने के बच्चे में पुष्टि हुई है। बच्चा 12 दिन से अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। बच्चा अभी स्वस्थ बताया जा रहा है। यह देश में तीसरा केस है।

चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस HMPV की राजस्थान के डूंगरपुर में दो महीने के बच्चे में पुष्टि हुई है। बच्चा 12 दिन से अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। बच्चा अभी स्वस्थ बताया जा रहा है। यह देश में तीसरा केस है। इससे पहले कर्नाटक में 3 महीने की बच्चे में वायरस की पुष्टि हुई थी। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की। जिसके बाद राजस्थान में भी चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
चिकित्सकों का कहना है कि इस बीमारी के लक्षण सर्दी-जुकाम से मिलते-जुलते हैं। इलाज के लिए पर्टिकुलर कोई दवा मौजूद नहीं है। राजस्थान के डायरेक्टर पब्लिक हेल्थ के मुताबिक चीन में इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर राजस्थान में भी एडवाइजरी जारी गई है। राजस्थान के सभी कंट्रोलिंग ऑफिसर को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।
अमेरिकन लंग एसोसिएशन के अनुसार HMPV को पहली बार 2001 में नीदरलैंड के रिसर्चर ने पहचाना था। इसकी वजह से तेज श्वसन संक्रमण होता है। वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्तियों के साथ निकट संपर्क में आने से फैलता है। यह या तो खांसने, छींकने से श्वसन बूंदों के माध्यम से, या फिर दूषित सतहों जैसे कि दरवाजे के हैंडल या खिलौनों को छूने से फैलता है।
अमेरिका मेंआमतौर पर सर्दियों और वसंत के महीनों के दौरान बहुत अधिक फैलता है, जो श्वसन संबंधी अन्य संक्रमणों जैसे कि रेस्पिरेटरी सिन्सिटियल वायरस और फ्लू के साथ ओवरलैप होता है। एचएमपीवी के लक्षण गंभीरता में भिन्न हो सकते हैं और आम तौर पर खांसी, बुखार, बहती या भरी हुई नाक और गले में खराश शामिल हैं। कुछ व्यक्तियों को घरघराहट और सांस की तकलीफ (डिस्पेनिया) का भी अनुभव हो सकता है। कुछ मामलों में वायरस से दाने विकसित हो सकते हैं।