Hindi Newsपंजाब न्यूज़Why selected only Punjab CM Bhagwant Mann questions US deportation flights landing in Amritsar sparks row

अमृतसर ही क्यों चुना? अवैध प्रवासियों की पंजाब में लैंडिंग पर भड़के CM मान; छिड़ा नया विवाद

मान ने यह भी कहा कि जिस समय PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मिल रहे होंगे, उस समय अमेरिकी अधिकारी हमारे लोगों को बेड़ियां डाल रहे होंगे। क्या ट्रंप ने यही तोहफा दिया है?

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, अमृतसरFri, 14 Feb 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
अमृतसर ही क्यों चुना? अवैध प्रवासियों की पंजाब में लैंडिंग पर भड़के CM मान; छिड़ा नया विवाद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर पंजाब और पंजाबियों को क्यों बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर आ रहे दूसरे विमान को भी उतारने के लिए अमृतसर हवाई अड्डे को ही क्यों चुना गया? मान ने कहा कि विदेश मंत्रालय को बताना चाहिए कि अमेरिकी विमान उतारने के लिए अमृतसर को किस मानदंड के आधार पर चुना गया। उन्होंने कहा कि आप पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर का चयन करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा, "जिस समय पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मिल रहे होंगे, उस समय अमेरिकी अधिकारी हमारे लोगों को बेड़ियां डाल रहे होंगे। क्या ट्रंप ने यही तोहफा दिया है?" उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय मुद्दा है फिर अमृतसर को की क्यों चुना गया। क्या मोदी अमेरिका से यही गिफ्ट लेकर आ रहे हैं। मान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तो कहा करते थे मेरा दोस्त ट्रंप, हाउडी मोडी कर रहे थे लेकिन यही तोहफा लेकर आ रहे हैं कि हमारे लोगों को बेड़ियों में जकड़कर अमेरिका उन्हें यहां जबरन भेज रहा है।

शुक्रवार को अमृसर पहुंचकर मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा, "छोटा सा देश कोलंबिया ट्रंप के आगे नहीं झुका लेकिन आपने क्या किया। ये आपकी कैसी विदेश नीति है?" उनसे पहले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग पर सवाल उठाए थे और कहा था कि केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करना चाहती है, जबकि इस राज्य के 30 से 40 लोग ही होते हैं।

ये भी पढ़ें:दिल्ली की हार से अलर्ट पंजाब की AAP सरकार, कर्मचारी और EWS को साधने वाले कई ऐलान
ये भी पढ़ें:पंजाब में 3000 पदों पर नई भर्ती करेगी AAP सरकार, मान कैबिनेट का फैसला
ये भी पढ़ें:पंजाब में हार और दिल्ली में टूट का खतरा! AAP के भविष्य पर योगेंद्र यादव

सूत्रों का कहना है कि शनिवार की रात को वह अमेरिका से आने वाले निर्वासित व्यक्तियों में शामिल पंजाबी युवकों का व्यक्तिगत रूप से स्वागत भी कर सकते हैं। शनिवार रात आने वाली फ्लाइट में 119 अवैध प्रवासी होंगे। इसके अलावा एक औप फ्लाइट 16 फरवरी की रात 10 बजे भारत में लैंड करेगी। हालांकि, इसमें कितने अवैध प्रवासी होंगे, इसकी संख्या पता नहीं चल पाई है।

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें