Notification Icon
Hindi Newsपंजाब न्यूज़Punjabs beautiful minister Anmol Gagan Mann married an advocate who is her husband

पंजाब की 'खूबसूरत' मंत्री अनमोल गगन मान ने ऐडवोकेट से रचाई शादी, कौन हैं उनके पति

खरड़ सीट से विधायक और पंजाब सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान ने शादी कर ली है। उन्होंने ऐडवोकेट शहबाज सिंह को जीवनसाथी चुना है।

Ankit Ojha हिंदुस्तान टाइम्स, चंडीगढ़Sun, 16 June 2024 07:57 AM
share Share

पंजाब की कैबिनेट मंत्री और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने वकील शहबाज सिंह सोही को अपना जीवनसाथी बना लिया है। जिरकपुर के नाभा साहिब गुरुद्वारे में अनमोल गगन शादी के बंधन में बंध गईं। इसके बाद मेहमानों के लिए लंच और बाकी समारोह एक प्राइवेट रिजोर्ट में आयोजित किए गए थे। 

नव युगल को बधाई देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीति के कई धुरंधर पहुंचे थे। वहीं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के भी कई कालाकरा शादी समारोह में पहुंचे। इसे देखते हुए रिजोर्ट और गुरुद्वारे दोनों जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

कौन हैं अनमोल के पति शहबाज सिंह
अनमोल गगन मान के पति शहबाज बल्ताना के एक कारोबारी घराने से हैं। उनका अपना एक बैंक्वेट हॉल है। इसके अलावा जिरकपुर में उनका रियल एस्टेट का काम है। गौर करने वाली बात है कि शहबाज का परिवार कांग्रेस का समर्थक है। ये लोग चंडीगढ़ सेक्टर 3 में रहते हैं। गुरुद्वारे में आनंद कारज के दौरान शहबाज ने पारंपरिक शेरवानी पहन रखी थी और गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी। वहीं मंत्री मान ने गुलाबी रंग का लहंगा पहुंचा था। 

 

बता दें कि अनमोल गगन मान पंजाबी गायक हैं और आम आदमी पार्टी जॉइन करने से पहले उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई गाने गए। इसके बाद 2022 में वह खरड़ सीट से विधायक चुनी गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें