Hindi Newsपंजाब न्यूज़SKM condemns Bhagwant Mann over action against farmers day before protest in Chandigarh

प्रदर्शन से पहले हिरासत में किसान, भड़के संगठन की भगवंत मान को चेतावनी- बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • एसकेएम ने मांग की कि पुलिस हिरासत में लिए गए किसान नेताओं को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। इनमें 80 वर्षीय बलबीर सिंह राजेवाल भी शामिल हैं। नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करना चाहिए।

Niteesh Kumar भाषाTue, 4 March 2025 10:49 PM
share Share
Follow Us on
प्रदर्शन से पहले हिरासत में किसान, भड़के संगठन की भगवंत मान को चेतावनी- बर्दाश्त नहीं करेंगे

चंडीगढ़ में किसानों के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया और उन्हें नजरबंद कर दिया। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने इस कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की है। एसकेएम ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने सोमवार को मान के साथ बैठक की थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने किसानों और उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन्हें विरोध प्रदर्शन खत्म करने के लिए कहा। इसमें कहा गया कि एसकेएम नेताओं ने किसानों के अधिकारों के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ लंबे समय जारी प्रदर्शन की आवश्यकता को समझाया, लेकिन मुख्यमंत्री भड़क गए और बैठक छोड़कर चले गए।

ये भी पढ़ें:पंजाब में अंडरग्राउंड हो गए किसान नेता, भगवंत मान की नाराजगी के बाद बढ़ा बवाल
ये भी पढ़ें:जुल्म के खिलाफ एक हों किसान,पंजाब की घटना पर पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का आह्वान

एसकेएम ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए पंजाब भर के किसानों से चंडीगढ़ में सप्ताह भर आयोजित होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने और गांवों में व्यापक अभियान संचालित करने की अपील की है। इसमें कहा गया, ‘SKM पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की ओर से किसानों के शांतिपूर्ण विरोध के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने के तानाशाही पूर्ण कदम का कड़ा विरोध करता है। संघर्ष पथ पर चल रहे सभी किसान संगठनों के साथ चर्चा करके किसानों के वास्तविक संघर्ष का समाधान निकालने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए था। इसके बजाय किसान नेताओं को दबाने और धमकाने के लिए आधी रात को उनके घरों में पुलिस को भेज देने का अपमानजनक रास्ता अपनाया गया। यह राजनीतिक रूप से गलत और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’

हिरासत में लिए गए कई किसान नेता

एसकेएम ने मांग की कि पुलिस हिरासत में लिए गए किसान नेताओं को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। इनमें 80 वर्षीय बलबीर सिंह राजेवाल भी शामिल हैं। इसने कहा, ‘नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करें और किसानों की वास्तविक और लंबे समय से लंबित मांगों का समर्थन करें।’ SKM ने कहा कि चंडीगढ़ में एसकेएम के प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को हुई चर्चा में मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। किसान नेताओं ने कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति रूपरेखा के खिलाफ राज्य विधानसभा में पारित निरसन प्रस्ताव के लिए उन्हें बधाई भी दी थी। एसकेएम ने एक बयान जारी कर दावा किया कि पुलिस ने बलबीर सिंह राजेवाल, रुल्दू सिंह मनसा, गुरुमीत सिंह भाटीवाल, नछत्तर सिंह जैतों, वीरपाल सिंह ढिल्लों, बिंदर सिंह गोलेवाल, गुरनाम भीखी और हरमेश सिंह ढेसी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

एसकेएम ने कहा, ‘जोगिंदर सिंह उग्राहां, रमिंदर सिंह पटियाला, बूटा सिंह बुर्जगिल, हरिंदर सिंह लाखोवाल, सतनाम सिंह अजनाला, गुरमीत सिंह मेहमा और राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला सहित कई किसान नेताओं के घरों पर पुलिस ने छापेमारी की है।’ लुधियाना में एसकेएम नेताओं हरजीत सिंह ग्यासपुरा, बलवंत सिंह खिरनिया, अवतार सिंह महलो, मनमोहन सिंह देओल और दिलबाग सिंह को हिरासत में लिया गया है। इसने कहा, ‘राज्य सरकार की ओर से प्रदर्शित दमनकारी रवैया और अहंकार अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र का सम्मान करने वाली निर्वाचित सरकार से इसकी अपेक्षा नहीं की जाती है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार नागरिकों का मौलिक अधिकार है। राज्य सरकार की ओर से प्रदर्शन की अनुमति न देने का तानाशाही रवैया पंजाब के लोगों द्वारा कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने एक परामर्श जारी कर कहा कि वाहनों का सुचारू आवागमन और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कुछ सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया जा सकता है। पुलिस ने परामर्श जारी कर कहा कि जीरकपुर बैरियर, फैदान बैरियर, सेक्टर 48/49 की विभाजन सड़क, सेक्टर 49/50, सेक्टर 50/51 (जेल रोड), सेक्टर 51/52 (मटौर बैरियर), सेक्टर 52/53 (कजहेड़ी चौक), सेक्टर 53/54 (फर्नीचर मार्केट), सेक्टर 54/55 (बधेड़ी बैरियर), सेक्टर 55/56 (पलसोरा बैरियर), नया गांव बैरियर और मुल्लांपुर बैरियर पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इसमें कहा गया कि लोगों को किसी भी भीड़भाड़ या असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें