विराट कोहली के नाम बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्याद टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2014 से 2022 तक 68 टेस्ट में कप्तानी की और 40 जीते। 17 मैच ड्रॉ पर छूटे। कोहली के अलावा कोई भी भारतीय कप्तान 30 टेस्ट भी नहीं जीत पाया। एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 60 टेस्ट में से 27 जीते।
कोहली भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोकने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 20 बार यह कारनामा अंजाम दिया।
विराट ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल किया। उन्होंने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में नाबाद 259 रन बनाए थे।
कोहली पुरुषों की आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में 937 अंक हासिल किए थे। उनका यह रिकॉर्ड अब भी बरकरार है।
विराट ने भारतीय कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन जुटाए हैं। उन्होंने 68 टेस्ट में 54.80 की औसत से 5864 रन बनाए। उनके बाद धोनी का नंबर है, जिनके बल्ले से 60 टेस्ट में 3454 रन निकले।
कोहली टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी ठोकने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने करियर में 7 दोहरे शतक जमाए। वह ओवरऑल लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं।
विराट के नाम बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 6 बार यह कारनामा किया।
कोहली ने कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीती हैं। उन्होंने कुल 9 बार ऐसा किया।
विराट ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 7 सेंचुरी जमाईं।
कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान हैं। उन्होंने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर इतिहास रचा था।