These are the 10 most corrupt countries in the world where are India and Pakistan दुनिया के इन 10 देशों में है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, भारत का स्कोर कितना
Hindi Newsफोटोदेशदुनिया के इन 10 देशों में है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, भारत का स्कोर कितना

दुनिया के इन 10 देशों में है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, भारत का स्कोर कितना

  • किसी ने कहा था कि 'भ्रष्टाचार की बुराई पूरी दुनिया में फैली हुई है।' अब CPI यानी करप्शन पर्सेप्शन्स इंडेक्स 2024 के आंकड़े इस दावे को और मजबूती दे रहे हैं। 180 देशों की इस सूची में सभी भ्रष्टाचार से परेशान हैं। यहां 0 स्कोर के मतलब एकदम साफ देश, वहीं 100 का मतलब भ्रष्टाचार से बुरी तरह ग्रस्त।

Nisarg DixitFri, 28 Feb 2025 11:26 AM
1/11

10. सुडान

उत्तर पूर्वी अफ्रिका का देश सुडान सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में 10वें स्थान पर है। इसका स्कोर महज 15 है। साल 2023 के मुकाबले मुल्क का ग्राफ घटा है।

2/11

9. निकारागुआ

मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश माना जाने वाले निकारागुआ का स्कोर 14 है। यह 180 देशों की सूची में 172वें स्थान पर है।

3/11

8. इक्वेटोरियल गिनी

मध्य अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है। 13 स्कोर वाले इस देश का ग्राफ 2023 के बाद 4 अंक गिर गया है।

4/11

7. इरीट्रिया

अफ्रीका महाद्वीप का इरीट्रिया भ्रष्ट देशों की लिस्ट में 7वें स्थान पर है। देश का स्कोर 13 है और यह 173वें स्थान पर है।

5/11

6. लीबिया

उत्तरी अफ्रीका का लीबिया देश भी भ्रष्टाचार से बुरी तरह ग्रस्त है। CPI इंडेक्स में इसे 13 स्कोर के साथ 173वां स्थान हासिल है।

6/11

5. यमन

अरब प्रायद्विपीय क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम कोने पर बसा यमन बीते साल की तुलना में 3 अंक गिर गया है। CPI की लिस्ट में 13 के स्कोर के साथ यह मुल्क भी 173वें स्थान पर बरकरार है।

7/11

4. सीरिया

मिडिल ईस्ट के अहम देशों में से एक सीरिया इस लिस्ट में 177वें स्थान पर है। शून्य से 100 के स्केल पर इसे 12 अंक हासिल हैं।

8/11

3. वेनेजुएला

साल 2018 से ही भ्रष्टाचार के मामले में वेनेजुएला का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। अब मुल्क 178वें स्थान पर है। 2023 की तुलना में इसे 3 अंक का नुकसान हुआ है और इसका स्कोर 10 है।

9/11

2. सोमालिया

सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट में सोमालिया का स्थान दूसरा है। सोमालिया पूर्वी अफ्रीका में बसा देश है, जिसकी सीमा पश्चिम में इथियोपिया, उत्तर पश्चिम में जिबूती, दक्षिण पश्चिम में कीन्या से लगी हुई है। सोमालिया का स्कोर 9 है और यह 179वें स्थान पर है।

10/11

1. साउथ सुडान

CPI के 2024 के आंकड़ों के अनुसार, साउथ सुडान इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं। देश का स्कोर महज 8 है।

11/11

भारत कहां

कम भ्रष्ट वाली लिस्ट में सबसे पहले डेनमार्क का नाम आता है। साल 2022 से ही मुल्क पहली रैंकिंग पर काबिज है। वहीं, चीन 43 स्कोर के साथ 76वें स्थान पर है। भारत को इस लिस्ट में 38 के स्कोर के साथ 96वां स्थान हासिल है। जबकि, पाकिस्तान का नंबर 135 और अमेरिका 28 पायदान पर है।