Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राMothers Day 2025 5 religious places of India you must with your mother

Mother's Day 2025: मां के साथ इन 5 धार्मिक स्थलों के कर आएं दर्शन, एंजॉय के साथ मन होगा शांत

इस मदर्स डे को खास बनाने के लिए आप मां के साथ यहां बताए गए 5 धार्मिक स्थलों में से किसी एक के दर्शन कर आएं। यहां बताई गई जगहों पर जाकर आप एंजॉय तो करेंगे ही साथ ही मन भी शांत हो जाएगा।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 May 2025 07:22 AM
share Share
Follow Us on
Mother's Day 2025: मां के साथ इन 5 धार्मिक स्थलों के कर आएं दर्शन, एंजॉय के साथ मन होगा शांत

मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल ये दिन 11 मई को मनाया जाएगा। इस खास दिन पर बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए काफी कुछ करते हैं। कुछ बच्चे जहां मम्मी को डेकोरेशन और केक का सरप्राइज देते हैं तो वहीं कुछ मां की जरूरत का सामान उन्हें तोहफे में देते हैं। अगर आप इस दिन मां के लिए कुछ अलग और स्पेशल करना चाहते हैं तो यहां बताई गई 5 धार्मिक स्थलों में से किसी भी एक पर उन्हें ले जाएं। मदर्स डे सेलिब्रेशन के लिए ये जगह बेस्ट हैं और यहां पर मन भी शांत हो जाएगा।

1) वाराणसी

भारत की आध्यात्मिक राजधानी के नाम से मशहूर वाराणसी सदियों पुरानी परंपरा और आध्यात्मिकता से भरा शहर है। यहां जाकर दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हों और यहां के फेमस मंदिर जैसे काशी विश्वनाथ और संकट मोचन के दर्शन भी जरूर करें। एंजॉय करने के लिए सूर्योदय के समय नाव की सवारी करें और यहां के बाजार और टेस्टी खाने का मजा भी लें।

2) ऋषिकेश

ऋषिकेश दुनिया की योग राजधानी के नाम से फेमस है। यहां आध्यात्मिक शांति पाने के साथ योग और ध्यान कैंप में शामिल हो सकते हैं। यहां पर भी कई मंदिर हैं जिनके दर्शन करने आप जरूर जाएं। ट्रिप को यादगार बनाने के लिए मां के साथ यहां रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा लें। मन शांत करने के लिए यहां के त्रिवेणी घाट पर शाम की गंगा आरती देख सकते हैं।

3) मीनाक्षी मंदिर

देवी मीनाक्षी मां पार्वती का एक रूप हैं और भगवान सुंदरेश्वर भगवान शिव का एक रूप हैं। मीनाक्षी मंदिर उन्ही को समर्पित है। यहां के नक्काशीदार ऊंचे एंट्री गेट और सुंदर मंदिर परिसर आध्यात्मिक साधकों और कला प्रेमियों दोनों का मन मोह सकता है।

4) बोधगया

बोधगया बौद्ध धर्म का जन्मस्थान है, जहां गौतम बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। मां के साथ आप यहां महाबोधि मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर शांत महाबोधि पेड़ के पास ध्यान लगा सकते हैं और शहर भर में कई मठों और ध्यान केंद्रों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

5) शिरडी

भारत के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक शिरडी साईं बाबा के मंदिर के लिए फेमस है। अगर आपकी मां साईं बाबा की भक्त हैं तो उन्हें साईं बाबा समाधि मंदिर, द्वारकामाई और चावड़ी के दर्शन करवाएं।

ये भी पढ़ें:मां के साथ भारत की इन 5 जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, खूब आएगा मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें