add rai tadka in 7 dishes to make more tasty and healthy राई के तड़के से बनाएं ये 7 डिशेज, स्वाद आएगा जबरदस्त
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलराई के तड़के से बनाएं ये 7 डिशेज, स्वाद आएगा जबरदस्त

राई के तड़के से बनाएं ये 7 डिशेज, स्वाद आएगा जबरदस्त

रोजमर्रा के खाने में स्वाद बढ़ाना चाहती हैं तो कुछ खास तरह की सब्जी, रायता, चटनी और अचार में राई का तड़का लगाकर देखें। ये आपके खाने को बिल्कुल अलग स्वाद देंगे और सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेंगे।

AparajitaSat, 24 May 2025 05:07 PM
1/7

राई का तड़का

तड़का लगाने के लिए अक्सर जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जीरा के साथ ही और भी कई सारे मसाले हैं जो तड़का लगाने से स्वाद बढ़ाते हैं। जिसमे से एक है राई। सरसों के दाने से थोड़ी छोटी राई अक्सर आपने साउथ इंडियन स्टाइल फूट में देखी होगी। वहां राई का तड़का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। अगर आप इन सब्जियों और चटनी में राई का तड़का लगाएंगे तो स्वाद और सेहत दोनों बढ़ जाएगी।

2/7

आलू की सब्जी

राई के तड़के वाली आलू की सब्जी बहुत ही मजेदार लगती है। एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। ये बच्चों और बड़ों सबको पसंद आएगी।

3/7

लौकी राई सब्जी

लौकी की सब्जी में राई का तड़का लगाकर स्पेशल साउथ इंडियन स्टाइल में सब्जी तैयार होती है। जिसमे हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह बनी लौकी को काफी लोग पसंद करते हैं।

4/7

मिर्ची का अचार

हरी मिर्ची के ताजे अचार को टेस्टी बनाना चाहती हैं तो उसमे राई का तड़का लगाएं। टेस्ट बिल्कुल बदल जाता है।

5/7

दाल की चटनी

नारियल की चटनी में तो राई का तड़का बहुत बार खाया होगा। लेकिन अबकी बार जब चने की दाल की चटनी बनाएं तो उसमे राई का तड़का लगाएं, टेस्ट दोगुना हो जाएगा।

6/7

रायता

दही मसाला बनाते वक्त प्याज और हींग के साथ धनिया मसाले को तेल में डालकर पकाते हैं। लेकिन इसके साथ अगर आप राई का तड़का लगाएंगी तो इस रायते का स्वाद बढ़ जाएगा।

7/7

उपमा और पोहा

जब भी उपमा या पोहा बना रही हों तो उसमे राई का तड़का सूखी लाल मिर्च के साथ लगाएं। ये खाने के स्वाद को बढ़ा देगा।